Alka Lamba: महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा दिसम्बर तक 10 लाख महिलाएं कांग्रेस से जुड़ेंगी

  • आधी आबादी को हक देना कांग्रेस की प्राथमिकता-लांबा
  • नारी न्याय के तहत देश की आधी आबादी से वादा
  • लांबा ने कहा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी हो

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-05 11:00 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा 10 लाख महिलाओं को दिसंबर तक कांग्रेस से जोड़ा जाएंगा। शनिवार को कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में लांबा ने कहा आधी आबादी को हक देना कांग्रेस की प्राथमिकता है जिसके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस से जुड़ रही है।

लांबा ने आगे कहा पार्टी के स्थापना दिवस पर संगठन ने महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने और सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। और अब तक दो लाख से अधिक महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर लही है। महिलाओं का कांग्रेस से जुड़ने का ये सिलसिला चलता रहेगा। कांग्रेस ने उत्साहित होकर दिसंबर तक 10 लाख महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने लांबा आगे कहा नारी न्याय के तहत देश की आधी आबादी को राजनीतिक, आर्थिक और सोशल जस्टिस देने का हमारा वादा है। देश के हर कोने से महिलाएं कांग्रेस से जुड़ रही हैं। इस साल के अंत तक हम देश की 10 लाख महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ेंगे। महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को लेकर 15 अक्टूबर के बाद नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। यहीं नहीं लांबा ने आगे कहा कि मेंबरशिप की सदस्यता शुल्क से आने वाले फंड को महिलाओं के लीडरशिप प्रोग्राम और उनके सशक्तिकरण पर खर्च किया जाएगा।

आपको बता दें 15 सितंबर को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने अपने स्थापना दिवस पर देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी। लांबा ने अपनं संबोधन में कहा मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि केवल 20 दिन में देश भर से लगभग दो लाख बहनों ने ऑनलाइन कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह सिलसिला देश की आधी आबादी को राजनीति की धारा में शामिल करने के लिए जारी रहेगा।

Tags:    

Similar News