कांग्रेस पर वार: 'देश पर संकट आता है तो छोड़ने वालों में राहुल गांधी सबसे पहले', सीएम योगी ने कांग्रेस नेता पर कसा तंज

  • सीएम योगी ने कांग्रेस और राहुल पर कसा तंज
  • चंडीगढ़ में चुनावी सभा को किया संबोधित
  • कहा - 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-20 10:26 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में आज सोमवार को जारी पांचवे चरण के लोकसभा चुनाव के बीच अगले चरण की वोटिंग के लिए नेताओं का प्रचार अभियान तेज हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज चंडीगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने राम मंदिर के मु्द्दे पर कांग्रेस को घेरा और भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव 2024 में 400 से ज्यादा सीट जीतने का दावा ठोका है। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी ने प्रदेश और देश में भाजपा सरकार के कामों को भी गिनवाया। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में तीसरी बार भी भाजपा की ही सरकार बनेगी और एनडीए गठबंधन 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

'कांग्रेस को चक्कर आने लगता है' - योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बार के आम चुनाव में भाजपा के शानदार जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और पहली बार ऐसा हो रहा है कि चुनाव परिणाम तय है। सीएम योगी ने कहा कि हम निश्चिंत है क्योंकि जनता-जनार्दन पहले से ही सब कुछ तय कर चुकी है। उन्होंने दावा किया की जब चार जून को परिणाम आएगा तो पीएम मोदी की ही जीत होगी। इसके अलावा उन्होंने विपक्षी पर निशाना साधते हुए कहा कि 400 पार की बात करते हैं तो कांग्रेस को चक्कर आने लगता है। रामलला प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होने के लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए का कि कांग्रेस के लोग तो भगवान राम को पहले ही नकार चुके हैं और अगर बुद्धि होती तो इटली में ही राम मंदिर बनवा लेते।

'देश छोड़ने वालो में राहुल का नाम सबसे पहले'

सीएम योगी ने चंडीगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भी देश पर संकट आता है तो देश छोड़ने वालं में सबसे पहला नाम राहुल गांधी का आता है। कोरोना काल का जिक्र करते हए सीएम योगी ने सवाल किया कि क्या कोरोना कालखंड में राहुल गांधी आए थे? उन्होंने आगे कहा कि लोगों को घर पहुंचाने के लिए बमने 14 हजार बसें लाई थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता मनीष तिवारी और राहुल दोनों उड़न खटोला हैं।

Tags:    

Similar News