लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने महाराष्ट्र की दो और सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान, धुले और जालना से इन्हें दिया मौका

  • महाराष्ट्र में कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी
  • धुले और जलाना लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों का किया ऐलान
  • मुंबई की दो सीटों पर ऐलान बाकी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-04-10 19:27 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए अपनी एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने राज्य की जालना और धुले लोकसभा सीट से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। धुले से शोभा दिनेश बच्चव जबकि जालना सीट से कल्याण काले को टिकट दिया गया है। कल्याण काले का मुकाबला बीजेपी के राव साहेब दानवे से वहीं शोभा दिनेश का मुकाबला बीजेपी के शुभाष भामरे से होगा।

17 में से 15 सीटों पर की प्रत्याशियों की घोषणा

कांग्रेस ने महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग के तहत 17 में से 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने महाराष्ट्र में उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट में दो और नामों के साथ कुल 15 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। अब जो दो नाम बचे हैं वो मुंबई की दो सीटों के हैं, जिन पर पार्टी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों मे से कांग्रेस 17 पर चुनाव लड़ रही है। वहीं उसके गठबंधन के दल शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की पार्टी क्रमश: 21 और 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस को गठबंधन के तहत राज्य कीनंदुरबार, धुले, अकोला, अमरावती, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, नांदेड़, जालना, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर, पुणे, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर और रामटेक सीट मिली हैं। वहीं राज ठाकरे की पार्टी को शिवसेना (यूबीटी) को जलगांव, परभणी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगढ़, मावल, उस्मानाबाद, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, बुलढाणा, हातकणंगले, औरंगाबाद, शिरडी, सांगली, हिंगोली, यवतमाल- वाशिम, मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई उत्तर पश्चिम और मुंबई उत्तर पूर्व सीट मिली हैं।  शिवसेना (यूबीटी) ने सभी 21 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

शरद पवार की पार्टी सीट बंटवारे के तहत महाराष्ट्र की बारामती, शिरूर, सतारा, भिवंडी, डिंडोरी, माढा, रावेर, वर्धन, अहमदनगर दक्षिण और बीड लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने अपने 10 में से नौ सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। 

Tags:    

Similar News