तबाही ही तबाही: केरल के वायनाड में भीषण बारिश के बीच लैंडस्लाईड, मलबे में फंसे 100 से ज्यादा लोग, 89 की मौत, यातायात प्रभावित

  • वायनाड में मंगलवार को हुआ भूस्खलन
  • मलबे में दबे सैकड़ों लोग, 89 की मौत
  • भारी बारिश से हुआ भूस्खलन

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-30 06:04 GMT

डिजिटल डेस्क, वायनाड। केरल के वायनाड जिले में भीषण बारिश के चलते 30 जुलाई की सुबह लैंडस्लाइड हुई है। इसमें 100 से ज्यादा लोग मलबे में फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों के साथ 89 लोगों की मौत होने की जानकारी दी है। घटना की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है। साथ ही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक 16 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज जारी है। बता दें, लोगों की मदद के लिए एयरफोर्स ने तमिलनाडु से दो हेलिकॉप्टर रवाना किए हैं। खबरों के मुताबिक वायनाड में भारी बारिश से दो बार भूस्खलन हुआ। बताया जा रहा है कि एक लैंडस्लाइड मंगलवार की सुबह करीब दो बजे जबकि दूसरा सुबह करीब 4:10 बजे हुआ।

घायलों का इलाज जारी

वायनाड में भूस्खलन के चलते 100 से भी ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी है। इस भयावह हादसे में 89 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही, 16 लोगों को वायनाड के मेप्पाडी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल मलबे में फंसे लोगों की मदद के लिए राज्य की सभी सरकारी एजेंसियां जुटी हुई हैं। वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई का कहना है कि रेस्क्यू कार्यों का समन्वय किया जाएगा।

हेल्पलाइन नंबर किया जारी

इलाके के CMO के मुताबिक, भीषण बारिश के चलते केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड हुई। बता दें, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक कंट्रोल रूम भी बनाया है। लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किया गया है। साथ ही, एयरफोर्स ने सुबह 7.30 बजे तमिलनाडु के सुलूर से 2 हेलिकॉप्टर Mi-17 और ALH रवाना किए हैं।

वाहनों के जाने पर रोक

लैंडस्लाइड के बाद इलाके के सीएमओ ने बयान जारी किया है। भूस्खलन के चलते थामरसेरी दर्रे से होकर सिर्फ जरूरी वाहनों को जाने की इजाजत है। इसके अलावा दूसरे किसी भी वाहनों के जाने पर रोक लगा दी है।

कलेक्टर का आदेश

वायनाड कलेक्टर ने सरकारी आफसरों को अपने-अपने कार्यालय में रहकर जरूरत पड़ने पर बचाव और राहत गतिविधियों के समन्वय में शामिल होने के आदेश दिए हैं। साथ ही, कलेक्टर ने किसी भी अधिकारी को बिना अनुमति के जिला छोड़कर जाने से मना किया है।

पीएम मोदी ने जताया शोक

राहुल गांधा का एक्स पोस्ट

I have spoken to the Kerala Chief Minister and the Wayanad…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 30, 2024

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जताया शोक

वायनाड में हुई लैंडस्लाइड पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "आज सुबह एक प्राकृतिक हादसे के कारण वायनाड में बड़ी क्षति पहंची है। अभी तक सूचना के हिसाब से बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवाई है और कई लोग घायल हुए हैं। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री से बातचीत की है और केंद्र सरकार पूरी तरीके से केरल के लोगों के साथ है, जो भी आवश्यकता होगी केंद्र सरकार पूरी तरीके से उनकी मदद करेगी।"

Tags:    

Similar News