तूफान 'दाना': मौसम के बदल रहे हैं हाल, कहीं तूफान का कहर तो कहीं बारिश दिखा रही अपना अलग रूप, जानें कैसा रहने वाला है यूपी दिल्ली के मौसम का हाल

  • देशभर में तूफान दाना दिखा रहा अपना अलग रूप
  • देश में बदल रहा है मौसम
  • यूपी दिल्ली के मौसम के हाल

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-23 03:30 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में मौसम के हाल बदले हुए हैं। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं तेज हवाओं ने किया है परेशान। देश से मानसून अलविदा कह चुका है लेकिन उसके बाद अब चक्रवात के चलते मौसम का अलग रूप देखने मिल रहा है। इस समय बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो कि चक्रवात में बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक ये चक्रवात मौसम में काफी तबदीली लेकर आएगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव के क्षेत्र के चलते आने वाले कुछ दिनों में चक्रवाती तूफान देखने मिलेगा। साथ ही इसका असर कई जगहों पर देखने मिलेगा। चलिए जानते हैं इस चक्रवात का दिल्ली-यूपी में क्या पड़ेगा असर।

चक्रवात 'दाना' दे सकता है दस्तक

चक्रवात 'दाना' जल्द ही दस्तक दे सकता है। जिससे ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तेज आंधी और तूफान के साथ-साथ भारी बारिश होगी। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के साथ कई अन्य जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दाना नाम का चक्रवाती तूफान ओडिशा तट से टकराएगा। जिसके 24 अक्टूबर तक पहुंचने के आसार हैं। इसमें कई जगहें शामिल हैं जहां 110 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।

लोगों को दी गई चेतावनी

मौसम विभाग की तरफ से लोगों को चेतावनी दी जा रही है। साथ ही ओडिशा की सरकार ने पर्यटकों के लिए निर्देश जारी किए हैं और पर्यटकों से अपील की जा रही है कि वो जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी पुरी छोड़ दें। सीएम मोहन चरण माझी ने मौसम की स्थिति देखकर बैठक की है। जिसमें कई सलाहें जारी की हैं। सीएम माझी का कहना है कि पुरी में जितने भी पर्यटक हैं उन्हें शहर अभी छोड़ देना चाहिए। क्योंकि ये भीषण तूफान काफी नुकसान कर सकता है।

दिल्ली में कैसा है हाल?

दिल्ली में बुधवार की सुबह धुंध देखने मिल रही है। दिल्ली के तापमान में गिरावट के साथ-साथ वायु गुणवत्ता में भी गिरावट देखी जा रही है। जिसके चलेत दिल्ली में कई लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह शाम ठंड का एहसास हो रहा है लेकिन दोपहर तक गर्मी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यूपी में फिर बदला मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर मौसम बदलने लगा है। आने वाले 2-3 दिनों में यूपी में गरज और चमक के साथ बारिश भी देखने मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 से 25 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। वहीं, 26 अक्टूबर से मौसम में सामान्यता देखने को मिल सकती है।

Tags:    

Similar News