India Defence Export: दुनिया मान रही भारत का लोहा, युद्ध में हथियारों के निर्यात के लिए अन्य देशों में बढ़ रही डिमांड

  • डिफेंस क्षेत्र में भारत का बढ़ रहा बोलबाला
  • भारत की कई मिसाइल और सिक्योरिटी सिस्टम की डिमांड
  • पिनाका, ब्रह्मोस समेत कई मिसाइलों का हो रहा निर्यात

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-28 04:19 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ दशकों में दुनिया के सबसे ज्यादा हथियार निर्यात करन में भारत टॉप देशों में रहा है। इस साल के अप्रैल में भारत और फिलीपींस के बीच 375 मिलियन डॉलर की डील हुई थी। जिसमें भारत की ओर से फिलीपंस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल एक्सपोर्ट की गई थी। भारत से हथियार खरीदने वाले देशों की लिस्ट में पहले स्थान पर आर्मेनिया है।

इस संबंध में टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक रिपोर्ट पब्लिश की है। जिसके अनुसार, आर्मेनिया से भारत को आकाश एयर डिफेंस सिस्टम, पिनाका मल्टी लॉन्च रॉकेट सिस्टम और 155 एमएम की आर्टिलरी गन डिलिवर करने का ऑर्डर मिला है। भारत से हथियार खरीदने वाले देशों में आर्मेनिया के बाद अमेरिका दूसरे और फ्रांस तीसरे स्थान पर है।

भारत ने बुक किए 2.6 बिलियन हथियार एक्सपोर्ट के ऑर्डर

भारत से आरर्मेनिया, फ्रांस और अमेरिका हथियार निर्यात करने के मामले में टाप 3 में आते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में भारत को सैन्य हथियार निर्यात करने के लिए 2.6 बिलियन डॉलर मलब 21 हजार करोड़ का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। भारत के पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां लगभग 100 देशों में हथियार निर्यात को बढ़ाने पर फोकस कर रही है।

भारत के इन हथियारों की बढ़ रही डिमांड

भारत की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को ब्रह्मास्त्र के रूप में जाना जाता है। इस हथियार को खरीदने के लिए फिलीपींस से लेकर कई देशों में डिमांड की जा रही है। भारत ब्रह्ममोस के निर्यात को बढ़ाने के लिए कम से कम 10 देशों पर फोकस कर रहा है। इसके लिए दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, वियतनाम, इंडोनेशिया और मिस्त्र जैसे देशों में प्रयास किए जा रहे हैं।

न केवल ब्रह्मोस मिसाइल बल्कि डोर्नियर-228 एयरक्राफ्ट, बुलेटप्रूफ जैकेट, नाइट विजन उपकरण, आर्टिलरी गन, रडार, आकाश मिसाइल, पिनाका रॉकेट समेत बख्तरबंद गाड़ियों को भारत निर्यात को बढ़ा रहा है। भारत अमेरिका को एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर के पंखों समेत अन्य हिस्सों को निर्यात करता है। जबकि, फ्रांस को सॉफ्टवेयर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को निर्यात करता है। 



Tags:    

Similar News