बड़ा हादसा टला: उड़ान के बीच एयर इंडिया के प्लेन में आई खराबी, त्रिची एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची 140 यात्रियों की जान

  • एयर इंडिया के प्लेन में उड़ान के बीच हुई खराबी
  • तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  • प्लेन में सवार सभी 140 यात्रियों की जान बची

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-11 17:20 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एयर इंडिया एक्स्प्रेस की फ्लाइट संख्या AXB613 में शुक्रवार को त्रिची से शारजाह तक जा रहे यात्रियों की जान बाल-बाल बची है। प्लाइट के हाइड्रोलिक में अचानक तकनीकि खराबी आने से प्लेन करीब 2 घंटे के अधिक समय तक हवा में घूमता रहा। हालांकि, अच्छी बात यह है कि समय रहते प्लेन ने सेफ लैंडिंग कर ली है। जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइल शाम 5:43 पर टेक ऑफ हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद इसमें टेक्निकल फॉल्ट आ गया था।

पायलट ने इमरजेंसी लैंडिग का किया ऐलान

लैंडिंग से पहले तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर पायलट के अनुरोध के बाद आपातकाल का ऐलान किया गया था। इस फ्लाइट में 141 यात्री सफर कर रहे थे। टेक ऑफ करने के बाद प्लेन के पहिए अंदर नहीं हो पाए थे। ऐसे में पायलट लैंडिंग की तैयारी की कोशिश में लगे थे। इस दौरान विमान को वापस लौटाने के लिए भी कहा गया। लेकिन, प्लेन में फूल ईंधन भरे होने की स्थिति में लैंडिंग करना सही नहीं था। इस वजह से पायलटों ने एयरपोर्ट के चारों ओर टेक ऑफ करते समय कुछ ईंधन को जला दिया।

20 एम्बुलेंस और 18 दमकल गाड़ियां तैयार

तकनीकि खराबी के चलते करीब दो घंटे तक प्लेन हवा में ही उड़ता रहा। पायलटों के अथक प्रयासों के बाद रात 8.15 बजे प्लेन सुरक्षित रूप से लैंडिंग करने में सफल रहा। इसके लिए प्लेन को हल्का करने के लिए ईंधन को डंप करने की योजना बनाई जा रही थी। लेकिन, ऐसा संभव नहीं हो पाया, क्योंकि प्लेन को रिहाई इलाकों के ऊपर से चक्कर लगाना था। इस बार में जिल कलेक्टर ने कहा, "एहतियात के तौर पर हमने एंबुलेंस और बचाव दल को स्टैंडबाय पर रखा है।"

प्लेन के लैंडिंग गियर में फ्लॉट से जुड़ी खबरें शाम 7.50 बजे के करीब आने लगी थी। खबरों के मुताबिक, तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी शुरू करने लगे। एयरपोर्ट पर ज्यादातर एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया। एएनआई ने आईएएनएस के हवाले देते हुए बताया कि एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए 20 एम्बुलेंस और 18 दमकल गाड़ियां तैयार खड़ी थी।

Tags:    

Similar News