गणेश चतुर्थी 2024: गणेश चतुर्थी पर होता है इन जगहों पर बड़ा जश्न, घर वालों और दोस्तों के साथ एक बार जरूर करें सैर

  • गणेश चतुर्थी के अवसर पर इन जगहों पर जाएं
  • भव्य सेलिब्रेशन के लिए हैं फेमस ये जगहें

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-26 12:53 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। गणेश चतुर्थी का हर साल हम सब बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल हम ये भव्य त्योहार 7 सितंबर को मनाने वाले हैं। इस त्योहार को दस दिन तक बहुत ही हर्ष और उल्लास से मनाते हैं। पहले दिन बप्पा की मूर्ती की स्थापना की जाती है। दसवें दिन उनको विसर्जित किया जाता है। वैसे तो यह पूरे भारत में बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। लेकिन कुछ जगहों पर गणेश चतुर्थी को अलग ही धूम-धाम से मनाया जाता है। जहां आप एक बार चले जाएंगे तो आपको आने का मन ही नहीं करेगा। इस गणेश चतुर्थी अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर जाएं ऐसी जगहों का आनंद लेने। चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में।

मुंबई

मुंबई ग्लैमर, वड़ा पाव, फिल्म सिटी और साथ ही अपने व्यस्त लाइफ स्टाइल के लिए जाना जाता है। इसके अलावा मुंबई गणेश उत्सव के लिए भी बहुत ही मशहूर है। मुंबई के कुछ फेमस पंडाल हैं जिसमें लालबागचा राजा, सिद्धीविनायक मंदिर, मुंबईचा राजा, खेतवाड़ी गणराज जैसे पंडाल शामिल हैं। यहां पर आपको अलग ही धूम देखने मिलेगी। देश भर से लोग गणपति जी के दर्शन करने यहां आते हैं। गौरी नंदन के सिर्फ दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं। चारों तरफ गुलाल उड़ रहा होता है साथ ही गजानन के जयकार की गूंज आपके मन को प्रफुल्लित कर देगी।

पूणे

ऐसा माना जाता है कि आपको महाराष्ट्र की संसकृति की झांकी यहां से बेहतर और कहीं नहीं मिल सकती है। भारत में गणेश पूजा की सबसे सुंदर और मन मोहने वाली झांकी आपको यहीं ही देखने मिलेगी। पूणे के फेमस पंडाल में दगदुसेठ हलवाई गणपति, कशबा गणपति, गुरुजी तलिम, तुलसी बाग गणपति, तमडी जोगेश्वरी और केसरीवाडा गणपति के पंडाल शामिल हैं। यहां आकर आप गणपति का आशीर्वाद ले सकते हैं। ढोल मंजीरे के साथ बप्पा का भव्य स्वागत देखकर आपका मन प्रफुल्लित हो उठेगा।

हैदराबाद

दक्षिण भारत में अगर कहीं गणेश चतुर्थी का भव्य उत्सव मनाया जाता है तो वो हैदराबाद है। हैदराबाद के खैराताबाद, कमलानगर बालापुर, चैतन्यपुरी, दुरगम चेरूवु, गौलीपुरा, न्यू नागलो फेमस पंडाल हैं। यहां गणेश महोत्सव का अलग ही सेलिब्रेशन देखने मिलता है। साथ ही यहां कि लड्डू प्रतियोगिता आपको और कहीं देखने नहीं मिलेगी। खैराताबाद में होने वाली इस प्रतियोगिता में बहुत से लोग हिस्सा लेते हैं। यह आपके लिए काफी मजेदार हो सकता है।

हुबली

कर्नाटक में स्थित हुबली में गणेश चतुर्थी को बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। यहां के गणेश पंडालों की सजावट आपका मन मोह लेगी। यहां के गणेश पूजा की ये खासियत है कि गणेश चतुर्थी के एक दिन पहले गौरी पूजन होता है। जो यहां के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन औरतें सुख समृद्धि के लिए देवी पार्वती की पूजा करती हैं। यहां गणेश महोत्सव ईदगाह मैदान में मनाया जाता है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता है।

कोलकाता

कोलकाता दुर्गा पूजा के लिए तो जाना जाता ही है। साथ ही कोलकाता में गणेश चतुर्थी को भी बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। यहां कि तरह-तरह की मूर्तियां देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। यहां के पंडालों की खूबसूरती और नाच गाने गणेश महोत्सव के सेलिब्रेशन पर चार चांद लगा देते हैं। 

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News