माता-पिता बनने का सफर हुआ साकार: बिरला फर्टिलिटी एवं आईवीएफ के साथ

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-12 07:19 GMT

कई दम्पतियों के लिए, माता-पिता बनने का सफ़र मुश्किलों, दर्द और अटूट विश्वास से भरा होता है। बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ के व्यापक उपचार ने कई सपनों को खुशहाल हकीकत में बदल दिया है। भारत में आईएसएआर के अनुसार, लगभग 2 करोड़ 75 लाख निःसंतान लोग हैं, जिनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं।

बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ देशभर में 37 फर्टिलिटी क्लीनिकों का नेटवर्क है। यहाँ अत्यधिक अनुभवी फर्टिलिटी विशेषज्ञों और विश्वस्तरीय उपचार योजनाओं से अनेक निःसंतान दम्पतियों के सपने साकार हुए हैं। बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ की कई दिल छू लेने वाली कहानियों में से तीन ने हमारा ध्यान खींचा है।

10 वर्षों के बाद: राज और मीरा की माता-पिता बनने की कहानी

राज और मीरा गोरखपुर के निवासी है, जो पिछले 8 वर्षों से निःसंतानता से परेशान थे। लगभग सात वर्ष पहले, मीरा ने लखनऊ के एक प्रसिद्ध सेंटर में अपने अंडों को फ्रीज कराने का फैसला किया। मीरा ने विभिन्न स्त्री रोग विशेषज्ञों से सलाह लिया, लेकिन उसके अनियमित और छोटे मासिक चक्र का कोई समाधान नहीं निकला। आखिरकार, उसने बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ के प्रतिष्ठित फर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. शिखा टंडन से सलाह ली।

डॉ. टंडन ने चयनित शुक्राणु और आईसीएसआई (इंट्रासाइटोप्लास्मिक स्पर्म इंजेक्शन) को मिलाकर एक व्यक्तिगत उपचार योजना बनाई। मीरा के एम्ब्र्यो ट्रांसफर के बाद bHCG परीक्षण सकारात्मक आया, जिससे उपचार की सफलता की पुष्टि हुई।

अब, प्रेगनेंसी के पांच महीने पूरे हो चुके हैं और राज और मीरा अपने फर्टिलिटी विशेषज्ञ के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उनके माता-पिता बनने के सपने को हकीकत में बदलने में बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बीस साल के लंबे इंतजार के बाद: अनिल और सुनीता के माता-पिता बनने का सपना पूरा हुआ

अनिल और सुनीता अपने शुरुआती 40 के दशक में हैं, उन्होंने 20 वर्षों तक निःसंतानता की चुनौतियों का सामना किया। बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ में डॉ. प्राची बेनारा की विशेष देखभाल ने इस चुनौती में अनिल और सुनीता का बहुत साथ दिया। डॉ. बेनारा ने व्यापक मूल्यांकन से एक बहुआयामी उपचार योजना बनाई, जिसमें हिस्टरोस्कोपी के माध्यम से एशरमैन सिंड्रोम को सर्जरी द्वारा हटाना और एंडोमेट्रियल लाइनिंग का पुनर्जीवन (rejuvenation) करना शामिल था।

इन उपचारों के एक महीने बाद, सुनीता के सकारात्मक bHCG परीक्षण ने उनकी गर्भावस्था की पुष्टि की। अब वह अपने छठे महीने में हैं, और मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ द्वारा प्रदान की गई सावधानीपूर्वक देखभाल और उत्कृष्ट उपचार ने उनके माता-पिता बनने के सपने को साकार किया। अनिल और सुनीता के माता-पिता बनने में बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ के समग्र दृष्टिकोण और अत्याधुनिक तकनीकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विक्रम और प्रिया की सेकेंडरी इनफर्टिलिटी पर विजय की कहानी

विक्रम और प्रिया ने सेकेंडरी इनफर्टिलिटी का सामना किया, जिसमें पहली सफल प्रेगनेंसी के बाद दूसरी प्रेगनेंसी में कठिनाइयाँ होती हैं। इसमें अन्य प्रतिष्ठित सेंटरों में दो आईवीएफ विफलताएँ और कई स्वास्थ्य समस्याएं जैसे कि हाइपोथायरायडिज्म, बाइलेटरल हयड्रोसलपिंक्स और पतली एंडोमेट्रियल लाइनिंग शामिल थी। बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ की डॉ. दीपिका मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन ने उन्हें इन समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद की।

डायग्नोस्टिक हिस्ट्रोस्कोपी से महत्वपूर्ण समस्याओं का पता चला, जिसमें बाइलेटरल ट्यूबलर ब्लॉकेज और गंभीर एशरमैन सिंड्रोम शामिल थे। डॉ. मिश्रा ने एक रणनीतिक उपचार योजना तैयार की और उपचार की सफलता को सकारात्मक bHCG परीक्षण द्वारा पुष्टि की गई।

सुरक्षित और स्वस्थ गर्भावस्था के 30वें सप्ताह का जश्न मना रहे विक्रम और प्रिया, बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उनकी यात्रा सेंटर की प्रतिबद्धता और प्रजनन उपचार में विशेषज्ञता को दर्शाते हैं।

सुलभ और किफायती प्रजनन उपचार

पेशेंट टेस्टिमोनियल्स और रिव्यू किसी भी क्लिनिक के व्यापक दृष्टिकोण और सहानुभूतिपूर्ण देखभाल को दर्शाते हैं। दम्पति बताते हैं कि बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ की आधुनिक सुविधाएं और समर्पित विशेषज्ञों ने उन्हें प्रभावी और व्यक्तिगत उपचार योजनाएं दीं, जिससे उनका माता-पिता बनने का सपना पूरा हुआ।

बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ भारत की टॉप 3 फर्टिलिटी चेन में से एक है।

95% पेशेंट संतुष्टि स्कोर, सर्वोच्च प्रेगनेंसी दर और अत्याधुनिक आईवीएफ लैब इस फर्टिलिटी चेन की उत्कृष्टता को दर्शाता है। उनकी टीम के फर्टिलिटी विशेषज्ञों के पास 75,000 से अधिक आईवीएफ साइकिल्स का व्यापक अनुभव है।

बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ अपने पारदर्शी और किफायती मूल्य निर्धारण के लिए जाना जाता है, जिससे उच्च गुणवत्ता वाली प्रजनन देखभाल सभी के लिए सुलभ हो जाती है। इस सेंटर में निःसंतानता के विभिन्न विकारों को संबोधित किया जाता है, जैसे कि गर्भाशय की असामान्यताएं, ट्यूबल ब्लॉकेज, शुक्राणु की कमी, लो ओवेरियन रिजर्व, पीसीओएस, एंडोमेट्रियोसिस, आनुवंशिक असामान्यताएं, वैरीकोसेल और अस्पष्टीकृत निःसंतानता आदि।

निष्कर्ष 

बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ अपनी व्यापक प्रजनन सेवाओं को सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण के साथ प्रदान करता है, जिससे दंपतियों को उनकी प्रजनन संबंधित चुनौतियों को पार करने और माता-पिता बनने की खुशी प्राप्त करने में मदद मिलती है। उनकी मूल सुविधाएं और समर्पित विशेषज्ञ प्रभावी और व्यक्तिगत उपचार योजनाएं सुनिश्चित करते हैं, जिससे कई परिवारों के लिए माता-पिता बनने का सपना साकार होता है। साथ ही, गोपनीयता को बनाए रखने के लिए, इन सफलता की कहानियों में काल्पनिक नामों का उपयोग किया गया है, ताकि दम्पतियों और मरीजों की पहचान सुरक्षित रहे।

Tags:    

Similar News