फूड टिप्स: सावन के पावन महीने में रखें खान-पान का खास ख्याल, जानिए क्या खाना होगा सेहतमंद

  • सावन के महीने में रखें खाने का खास ख्याल
  • किन चीजों को करें अवॉइड
  • इन चीजों का करें सेवन

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-30 14:21 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल 22 जुलाई से हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार सावन के पावन महीने की शुरूआत हो चुकी है। भगवान शिव की अराधना के लिए इस महीने पूजा-पाठ के अलावा व्रत और खाने पीने से संबंधित भी कई नियम होते हैं। वहीं धर्म और मौसम के अनुसार देखा जाए तो इस महीने कई तरह के खानों से दूरी बना लेनी चाहिए। साथ ही अगर हम स्वास्थ्य दृष्टि से देखें तो भी सावन के महीने में कुछ चीजें ऐसी हैं जिसे हमको नहीं खाना चाहिए। जो हमारे शरीर के लिए बिल्कुल सेहतमंद साबित नहीं होते हैं। चलिए जानते हैं कि सावन के व्रत में किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं।


सावन में इन चीजों को करें अवॉइड

नॉन वेज

सावन के व्रत के दौरान सिर्फ सात्विक भोजन ही करना चाहिए। धार्मिक परंपरा के अनुसार सावन के महीने में मीट, मछली, मुर्गा और अंडे जैसे आइटम्स का सेवन नहीं करना चाहिए।

प्याज और लहसुन

प्याज और लहसुन सात्विक भोजन नहीं माना जाता है। इनको खाने के बाद बुरी प्रवृत्तियां बढ़ सकती हैं। साथ ही भगवान शिव की भक्ति से आपका मन भटक सकता है। इसलिए सावन के महीने में प्याज और लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए।

शराब

शराब का सेवन सावन के महीने में नहीं करना चाहिए। जो लोग धार्मिक अनुष्ठानों में लगे होते हैं उनको भी शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

सावन में इन चीजों का करें सेवन

कुट्टू का आटा

सावन के व्रत में गेहूं या चावल जैसे अनाज नहीं खाये जाते हैं। ऐसे में आप कुट्टू के आटे का उपयोग कर सकते हैं। इसमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होता है जिससे शरीर में एनर्जी की मात्रा कम नहीं होती है।

साबूदाना

साबूदाना सबसे आम फलाहारी में आता है जिसे आप किसी भी व्रत में खा सकते हैं। आपको बता दें कि इसका ग्लाइकेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है। जिसके चलते व्रत के दौरान इसमें प्रोटीन से भरी चीजों का उपयोग करना चाहिए। जैसे दाल, नट्स और बहुत सारी सब्जियां। ऐसा करने से आपका शुगर लेवल धीरे-धीरे अवशोषित होता है।

अलसी के बीज

अलसी के बीज न्यूट्रिशन से भरे होते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जिससे हृदय का स्वास्थ्य काफी अच्छा होता है।

लौकी

लौकी में पानी की मात्रा अधिक होती है। साथ ही कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट का स्तर कम होता है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स भी अधिक मात्रा में पाया जाता है।

समा के चावल

समा के चावल ग्लूटेन फ्री होते हैं। साथ ही इसमें आयरन, मैग्निशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News