पितृ पक्ष 2024: पितृ पक्ष में करें इन चीजों का दान, प्रसन्न हो जाएंगे पितृ, समस्याओं से मिलेगी छुट्टी

  • पितृ पक्ष में करें ये चीजें दान
  • पितृ होंगे खुश
  • पापों का घड़ा होगा कम

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-18 13:12 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष इस साल 17 सितंबर से शुरू हुए हैं। वहीं इस साल इनका समापन 2 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या के दिन होगा। धार्मिक मान्याताओं के मुताबिक, पितृ पक्ष में दान का बहुत महत्व होता है। जिससे पितृों का आशीर्वाद मिलता है। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष के इन 15 दिनों में अपने पितृों के नाम का दान करना जरूरी होता है। साथ ही आपको वो चीजें दान करनी चाहिए जिससे महापुण्य की प्राप्ति प्राप्त हो। लेकिन बहुत से लोगों को ये नहीं पता होता है कि दान करना क्या है। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनको दान स्वरूप में देना चाहिए।

इन चीजों का करें दान

चावल और गेहूं

पितृ पक्ष में चावल और गेहूं का दान करना शुभ माना जाता है। इससे दान करने वाले को शुभ फल प्राप्त होता है। साथ ही पितृों का आशीर्वाद भी मिलता है।

काला तिल

श्राद्ध प्रक्रिया में काले तिलों को जरूर शामिल करना चाहिए। मान्यता के अनुसार तिल का दान करने से जातक का जीवन सुखमयी हो जाता है। उसके जीवन से सारे संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही कुंडली के ग्रहों के बुरे असर को भी कम करता है।

भूमि दान

मान्याताओं के अनुसार, भूमि दान को महादान कहा गया है। पितृ पक्ष में गरीब लोगों को भूमि का दान करने से इंसान के कई पापों से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही आपके पितृ भी प्रसन्न हो जाएंगे।

गौदान

सनातन धर्म में गौदान को सर्वश्रेष्ठ दान माना गया है। गौ दान करने से जातक का सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। साथ ही पितृों को भगवान विष्णु के चरणों में स्थान मिलता है।

गुड़

इन सब चीजों के अलावा आप गुड़ का दान भी कर सकते हैं। गुड़ का दान करने से आपके परिवार के लोगों के बीच मिठास आती है और रिश्ते भी मजबूत होते हैं। 

Tags:    

Similar News