स्वतंत्रता दिवस 2024: भारत ही नहीं बल्कि ये देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं अपना स्वतंत्रता दिवस, चलिए जानते हैं उन देशों के बारे में

  • किन देशों में 15 अगस्त को मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस?
  • इन देशों में मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-10 14:08 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हर साल 15 अगस्त को हम अपने स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। वहीं इस साल हम अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाले हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई और देश भी 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। किसी भी देश के लिए उसकी स्वतंत्रता सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। कई देशों को तो अपनी स्वतंत्रता पाने के लिए कड़ी लड़ाई लड़नी पड़ी है। भारतीयों को भी 15 अगस्त 1947 में अंग्रेजों की गुलामी से स्वतंत्रता मिली थी। इसलिए हर साल हम लोग उस दिन को खूब धूम-धाम से मनाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि 15 अगस्त को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि और भी देश इस दिन अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं। चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही 4 देशों के नाम।

कॉन्गो

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था। जिसके करीब 13 साल बाद 1960 में 15 अगस्त के दिन ही एक और देश आजाद हुआ था। बता दें अफ्रीका महाद्वीप के बीच में एक लोकतांत्रिक देश बसा है जिसका जिसका नाम कॉन्गो है। यहां पर 1880 से लेकर 1960 तक फ्रांस का कब्जा था। जिसके बाद उनको इससे आजादी मिली। साथ ही ये अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा देश है।

बहरीन

एक समय था जब बहरीन पर ब्रिटिश औपनिवेशिक राज करते थे। जिससे उन्हें 15 अगस्त 1971 को आजादी मिली थी। लेकिन यहां के लोग 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाते। बल्कि 16 दिसंबर को जब दिवंगत शासक ईसा बिन सलमान अल खलीफा सिंहासन पर चढ़े थे उस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उत्तर और दक्षिण कोरिया

उत्तर और दक्षिण कोरिया दोनों ही देश में 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। जिसे राष्ट्रीय मुक्ति दिवस भी कहा जाता है। इस दिन ही दूसरे विश्व युद्ध के बाद कोरिया पर 35 सालों से चल रहे जापानी कब्जे के साथ-साथ औपनिवेशिक शासन को भी खत्म कर दिया गया था। बता दें कि आजादी के 3 साल बाद कोरिया को दो अलग देशों में विभाजित कर दिया गया था। जिसमें से उत्तर कोरिया और दूसरा दक्षिण कोरिया बना दिया गया था।

लिकटेंस्टीन

लिकटेंस्टीन दुनिया का छठा सबसे छोटा देश है। इस देश पर 1866 से लेकर 1940 तक जर्मन ने राज किया है। लेकिन 15 अगस्त 1940 को देश आजाद हुआ और तब से लेकर आज तक यहां 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही इस दिन यहां पर राष्ट्रीय छुट्टी भी घोषित की गई है।

Tags:    

Similar News