Mehndi Design Simple: करवाचौथ पर लगाना चाहती हैं सुंदर मेहंदी, तो इन डिजाइनों को करें ट्राई, सब लोग करेंगे मेहंदी की तारीफ

  • करवाचौथ पर पत्नी अपने पति के लिए रखती है व्रत
  • करवाचौथ पर श्रंगार पर भी दिया जाता है ध्यान
  • इन मेहंदी डिजाइन को करें ट्राई

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-10 14:07 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। करवाचौथ का त्योहार आने वाला है। इस दिन सारी पत्नियां अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। ऐसा माना जाता है करवाचौथ का व्रत रखने से पति की आयु बढ़ती है। इस दिन सारी पत्नियां व्रत रखती हैं और रात को चांद की पूजा करके अपना व्रत तोड़ती हैं। इस दिन सारी पत्नियां बहुत ही ज्यादा सुंदर तरीके से सजती हैं और सारी ही महिलाएं बहुत सुंदर लगती हैं। इनके श्रंगार का एक हिस्सा मेहंदी भी है जो इनके हाथों को सुंदर बनाता है। अगर आप भी इस करवाचौथ मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इन मेहंदी डिजाइंस से मदद ले सकती हैं।

एक डिजाइन से बेल मेहंदी

अगर आपको ज्यादा डिजाइन बनानी नहीं आती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप एक ही डिजाइन को बार-बार बनाकर अपनी मेहंदी को सुंदर दिखा सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और आराम से सुंदर मेहंदी भी लग जाएगी। ये डिजाइन बहुत ही सिंपल और सुंदर लगती है। 

नॉर्मल बेल मेहंदी

अगर आप मेहंदी लगाना चाहती हैं पर समझ नहीं आ रहा है कि क्या बनाएं या बहुत ही थोड़ी सी मेहंदी लगाने का मन है। तो आप इस तरीके की मेहंदी को ट्राई कर सकती हैं। इसको अरेबिक मेहंदी भी कहा जाता है। ये मेहंदी भी बहुत सिंपल होती है। साथ ही बहुत ज्यादा सुंदर लगती है। 

भरे हाथ की मेहंदी

अगर आपको अपने हाथ मेहंदी से भरे अच्छे लगते हैं तो आप इस तरीके की मेहंदी लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी से आपका पूरा हाथ भर जाता है और बहुत ज्यादा सुंदर लगता है। इस पर अगर आप नेलपॉलिश लगा लें तो आपका हाथ किसी अप्सरा से कम नहीं लगेगा।

बड़े डिजाइन की मेहंदी

आपको अपना हाथ भरा-भरा भी चाहिए लेकिन ज्यादा डिजाइन बनाना नहीं आता तो आप इस तरह की स्टाइल की मेहंदी को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके से मेहंदी लगाएंगी तो ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी और मेहंदी से आपके हाथ भी आराम से भर जाएंगे। 

मिनिमल मेहंदी 

मिनिमल मेहंदी आज कल ट्रेंड में है। कई सारे लोग हल्की सी मेहंदी लगा लेते हैं या हाथों पर छोटी-छोटी डिजाइन्स बना लेते हैं। उसको ही मिनिमल मेहंदी का नाम दे दिया गया है। मिनिमल मेहंदी बहुत ही आसान और प्यारी होती है। इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती और आराम से लग जाती है। अगर आपको ज्यादा मेहंदी लगाना नहीं पसंद तो आप इसको लगा सकती हैं। 

 नॉर्मल मेहंदी डिजाइन

ये मेहंदी ना तो मिनिमल डिजाइन में है ना ही भरी मेहंदी डिजाइन में आती है। इसमें आपका थोड़ा हाथ दिखता है और थोड़े में मेहंदी होती है। अगर आपको ज्यादा भरा हुआ हाथ नहीं पसंद लेकिन आपको घनी मेहंदी अच्छी लगती है तो आप इस मेहंदी को ट्राई कर सकती हैं। 

मेहंदी फॉर बिगिनर

अगर आप बिगिनर हैं और चाहती हैं खुद ही मेहंदी लगाना तो आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसे लगाना बेहद आसान है और ये रचने के बाद सुंदर भी बहुत दिखती है। 

 घनी मेहंदी

अगर आपको अपने हाथों में घनी-घनी मेहंदी पसंद करती हैं तो आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस मेहंदी के डिजाइन में आपका हाथ मेहंदी की डिजाइन से छुप जाता है जो कि बहुत सुंदर लगता है। 

 एस्थेटिक मेहंदी

 अगर आपको एस्थेटिक चीजें पसंद आती हैं तो आप इस मेहंदी को लगा सकती हैं। ये मेहंदी बहुत ही ज्यादा आसान और प्यारी दिखती है हाथों पर। साथ ही इसको लगाना बिल्कुल भी टेढ़ा काम नहीं है। 

Tags:    

Similar News