जन्माष्टमी 2024: इन बेहतरीन आइडियाज के साथ बनाएं जन्माष्टमी का त्योहार बेहद यादगार, दुगना हो जाएगा फेस्टिवल का मजा

  • कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी
  • जन्माष्टमी का दिन बनाएं बेहद यादगार
  • चलिए जानते हैं त्योहर सेलिब्रेट करने के अमेजिंग आइडियाज

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-22 12:13 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हर साल भाद्रपद महीने के कृषण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 26 अगस्त को है। जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम और उत्साह के मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भगवा श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था। इस दिन लोग व्रत रख कर भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना करते हैं। त्योहार को खास बनाने के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। जहां अलग-अलग टीम ऊपर टंगी माखन से भरी मटकियों को टोड़ते हैं। कई लोग भगवान को माखन मिश्री का भोग लगाते हैं तो कई लोग छप्पन भोग खिलाकर भगवान को खुश करते हैं। इस दिन लोगों में एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिलता है। जन्माष्टमी के दिन सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी होती है। अगर आप भी कृष्ण भगवान के जन्मदिन के साथ अपनी छुट्टी को यादगार बनाना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ अमेजिंग सेलिब्रेशन आइडियाज लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं आप 26 अगस्त को कैसे यादगार बना सकते हैं।

सत्संग और कथा सुनें

अगर आप जन्माष्टमी को यादगार बनाना चाहते हैं तो 26 अगस्त को पूज्य श्री प्रेमानंद महाराज का सत्संग सुन सकते हैं। इसी के साथ आप कान्हा की नटखट लीलाओं का भी आनंद ले सकते हैं। ये भगवान कृष्ण को बारे में जानने का अच्छा अवसर है। आप जन्माष्टमी के दिन अपने परिवार के साथ मिलकर कथावाचक इंद्रेश जी की सुनाई हुई कथाएं यूट्यूब पर सुन सकते हैं।

नाम जप करें

आप 26 अगस्त को नाम जप कर सकते हैं। सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर भगवान का नाम जप करें। आप चाहें तो हरे कृष्ण महामंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांती मिलेगी। साथ ही, आप भगवान को अपने और भी ज्यादा करीब महसूस कर पाएंगे।

कीर्तन करें

आप चाहें तो जन्माष्टमी के सुभ अवसर पर घर में कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित करवा सकते हैं। इसमें आप सभी दोस्तों और अपने आस-पास रहने वाले लोगों को बुला सकते हैं। साथ मिलकर कीर्तन करने से बेहद आनंद आता है।

यह भी पढ़े -भारत का लाइफ स्टाइल मार्केट 2028 तक 210 अरब डॉलर को छू सकता है रिपोर्ट

भोग लगाएं

आप लड्डू गोपाल जी को बिना प्याज-लहसुन का भोग लगा सकते हैं। भोग में हलवा, पूड़ी, मिश्री और माखन जैसे कई पकवान घर पर बनाकर कृष्ण भगवान को प्रसन्न करें।

लड्डू गोपाल का करें श्रृंगार

आप जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को स्नान करवा कर उनका सुंदर सा श्रृंगार कर सकते हैं। भगवान कृष्ण को नई पोशाक पहना कर इत्र लगाएं।

गौ माता को चारा खिलाएं

आप 26 अगस्त को गौ सेवा कर सकते हैं। जन्माष्टमी को यादगार बनाने के लिए आप गाय को चारा खिलाएं।

मटकी फोड़ें

आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घर के बाहर माखन से भरी मटकी फोड़ सकते हैं। अगर आपके घर के आस-पास कहीं मटकी फोड़ प्रतियोगिता हो रही हो तो आप वहां जाकर भी खूब आनंद लूट सकते हैं।

यह भी पढ़े -पालतू कुत्तों से हो जाएं सावधान नहीं तो जा सकती है आपकी जान, जानिए किन-किन जानवरों के काटने से फौलता है रेबीज

मंदिर जाएं

आप इस दिन कृष्ण भगवान के मंदिर जरूर जाएं। मंदिर जाकर आर्ती का आनंद उठा सकते हैं।

भंडारा कराएं

आप जन्माष्टमी के दिन भंडारा करवा सकते हैं या फिर अगर आप चाहें तो जरूरतमंद को खाना भी खिला सकते हैं। इससे आपको पुण्य मिलेगा।

भगवद गीता पढ़ें

भगवद गीता में भगवान श्री कृष्ण ने हम सभी लोगों को सही जीवन जीने का ज्ञान दिया है। आप जन्माष्टमी के दिन भगवद गीता और श्रीमद्भागवत जरूर पढ़ें। श्रीमद्भागवत को भागवतम् के नाम से भी जाना जाता है। इसे पढ़ने से आपको भक्ति योग के बारे में पता चलेगा। साथ ही, इसमें श्री कृष्ण की लीलाएं भी हैं।


यह भी पढ़े -भारत में अवसरों की बाढ़, बस अच्छे संस्थापकों की जरूरत एक्सेल के आनंद डेनियल

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News