बापू के जीवन मंत्र: दुनियाभर को अहिंसा का ज्ञान देने वाले महात्मा गांधी से सीखें सफल होने के तरीके

  • बापू सिखाते हैं जीवन जीने की सही राह
  • निडर बनकर करें चुनौतियों का सामना
  • रखें खुद पर भरोसा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-30 12:02 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनियाभर को अहिंसा का मंत्र देने वाले महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। इस दिन भारत में हर साल उनके जन्मदिवस को गांधी जयंती के तौर पर मनाया जाता है। महात्मा गांधी जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश सेवा में लगा दिया, उन्हें प्यार से बापू भी कहते हैं। ऐसे में हम बच्चों को भी इनके जीवन से कुछ ऐसी क्वॉलिटीज सिखनी चाहिए जिससे हमारे जीवन में पॉजिटिव चेंज आ सके और इससे हम अपने जीवन में सफल बन सकें। उनकी दी हुई शिक्षाएं आज भी महत्वपूर्ण हैं जो हम सभी को एक उत्तम जीवन जीने के लिए प्रेरित कर सकती है। तो आइए, बापू के 155वीं जयंती के मौके पर जानें जीवन में सफल होने के तरीके जिसे हर स्टूडेंट को अपने जीवन में उतार लेना चाहिए।

खुद पर विश्वास करें

गांधीजी का कहना था कि कुछ हो या न हो इंसान को अपने ऊपर विश्वास जरूर होना चाहिए। अगर आपको अपने ऊपर विश्वास है तो आप कठिन से कठिन वक्त को भी आसानी से पार कर सकेंगे। इसलिए, किसी भी काम को करने से पहले ये सोचें की मैं ये कर सकता हूं। इससे आप अपने काम को बहुत आसानी से कर सकते हैं।

सच्चे और ईमानदार रहें

गांधी जी का मानना था कि हमेशा सही काम करें भले ही कोई देखे या ना देखे। उन्होंने सिखाया कि चाहे कितना ही मुश्किल क्यों ना हो हमें हमेशा अपनी गलतियों को स्वीकार करना चाहिए। इससे हमारे आत्मविकास में तेजी आती है। उन्होंने हमें हमेशा अपने और दूसरों के साथ ईमानदारी से रहना सिखाया।

क्षमाशील बनें

गांधी जी ने हमें सिखाया कि भले ही क्षमा करना कठिन क्यों ना हो हमें दूसरों को माफ करना आना चाहिए। क्षमा करना ताकतवर इंसान की निशानी है क्योंकि ये लोगों के घावों को भर उन्हें एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने में मदद कर सकता है। ये हमें अच्छा रिश्ता और शांतिपूर्ण जीवन बनाने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़े -शरीर का ये इशारा नहीं करें नजरअंदाज, समय रहते पहचानें कैल्शियम की कमी

निडर बनें

अपने जीवन में गांधी को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन वे हर मुश्किलों के आगे हार मानने की जगह लगातार प्रयास करते रहे। वो जिस पर भी विश्वास करते थे उसके लिए हमेशा खड़े रहते। उन्होंने हमें भी निडर होकर सही के साथ खड़ा होना सिखाया। गांधी की संस्कृति हमें साहसी और सच्चा इंसान बनना सिखाती है।

टाइम मैनेजमेंट

गांधी जी के जीवन में समय की काफी महत्वपूर्णता थी। समय पर उठने से लेकर रोजमर्रा के कामों तक, अनुशासन हर वक्त बापू का पहला कदम रहा है। उनके मुताबिक अनुशासन ही जीवन में सफलता की पहली सीढ़ी है। साथ ही, उन्होंने वित्तीय अनुशासन को महत्वता देकर हमें कल के लिए बचत करना भी सिखाया। 

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News