गणेश चतुर्थी 2024: गणेश चतुर्थी पर अपने घर पर पंडाल की खूबसूरत सजावट करना चाहते हैं, तो इन आइडियाज से ले सकते हैं मदद

  • गणेश चतुर्थी कब है?
  • कैसे करें पंडाल को डेकोरेट?

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-07 03:06 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को मनाई जा रही है। गणेशोत्सव 10 दिन का पर्व है। जिसमें गौरी पुत्र गणेश जी की प्रतिमा को घर के मंदिर और पंडाल में स्थापित करते हैं। जिसके बाद उनकी दस दिन तक पूजा-अर्चना की जाती है और दसवें दिन उनका विसर्जन किया जाता है। गणेश चतुर्थी पर बप्पा आपके घर, शहर, देश में वापस आ रहे हैं तो उनका स्वागत भी शानदार तरीके से होना चाहिए। उनके पंडाल को भी बेहतरीन तरीके से सजा सकते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका पंडाल भी बहुत आकर्षक और सुंदर दिखे तो ऐसे करें डेकोरेट।

ईको फ्रेंडली गणपति पंडाल

गणपति पंडाल को डेकोरेट करने के लिए आप ईको फ्रेंडली थीम को अपना सकते हैं। जहां गणेश जी को स्थापित करना है आप उसके आसपास पेड़-पौधे या गमलों से सजावट कर सकते हैं। बड़े डोकोरेटिव पेड़ भी लगा सकते हैं। साथ ही केले के पत्तों से भी उनके पंडाल को सजा सकते हैं।

लाइट्स से सजाएं पंडाल

गणपति पंडाल को सुंदर लाइटिंग से खूबसूरत बना सकते हैं। पंडाल के आसपास आरजीबी लाइट्स लगा सकते हैं। साथ ही पेड़ पौधों के आसपास लगे हों तो उनको भी लाइट्स से सजा सकते हैं। शाम की आरती के समय लाइट्स की मदद से पंडाल जगमगाता हुआ बहुत ही सुंदर लगेगा।

फूलों से सजाएं गणपति पंडाल

गणपति पंडाल को आप गेंदे के फूलों से सजा सकते हैं। पीले और नारंगी फूलों की लड़ियों के साथ पंडाल बहुत ही प्यारा दिखता है। लेकिन फूल मुर्झा जाते हैं। तो इसके लिए आप रेडिमेड फूलों की लड़ियों से सजावट कर सकते हैं। इससे आपके पंडाल में 10 दिन तक सजावट बनी ही रहेगी।

चुनरी से सजाएं पंडाल

गणपति जी के पंडाल को सजाने के लिए आप तरह-तरह के रंगों की चुनरी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका पंडाल सुंदर और आकर्षित लगेगा। चुनरी से सजाकर आप उसमें लाइट्स लगा सकते हैं। जिससे आपके पंडाल की सजावट में चार चांज लग जाएंगे। 

Tags:    

Similar News