सावन 2024: सावन के महीने में डाइट से जुड़ी ये गलती करने से बचना है तो जानिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

  • सावन का महीना क्यों होता है खास?
  • सावन के महीने में क्या करना चाहिए?
  • सावन के महीने में क्या नहीं करना चाहिए?

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-16 13:05 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन के महीने की शुरुआत होने वाली है। आपको बता दें कि इस साल सावन के महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो रही है। इस महीने चारों तरफ उत्सव जैसा माहौल रहता है। हर जगह हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे सुनाई पड़ते हैं। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। इस महीने देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा सभी लोग संपूर्ण विधि विधान से करते हैं। साथ ही सावन के सोमवार को व्रत भी रखा जाता है। सावन के महीने में शिव उपासना की जाती है। जिसके नियम थोड़े कठोर होते हैं। साथ ही इन नियमों का मन से पालन करना चाहिए। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो सावन के महीने में सारे नियमों का करें पालन। आज हम आपको बताने वाले हैं कि सावन के महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

सावन में इन बातों का करें पालन

  • भोले बाबा सच में ही बहुत भोले हैं। अपने भक्तों को दुख में नहीं देख पाते। अपने भक्तों के सारे दुख और दर्द को हर लेते हैं। उनकी कृपा से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साथ ही आपको भी सावन के महीने में रोज पूरे विधि विधान के साथ पूजा करनी चाहिए। अगर आपके पास अधिक समय नहीं है तो आप बाबा शिव का गंगाजल, दूध या सामान्य जल से भी रोज अभिषेक कर सकते हैं।
  • सावन के महीने में शिव मंत्र का जाप करें। शाम को शिव जी की आरती के समय भजन गाएं।
  • अगर आप शारीरिक रूप से ठीक हैं तो सावन के सोमवार का व्रत अवश्य रखें। इस व्रत के पुण्य प्रताप से आपकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।
  • सावन के महीने में कोशिश करें शाकाहारी भोजन का सेवन करें। इससे आपका मन एकाग्र रहता है।
  • सभी संकटों से छुटकारा पाने के लिए सावन के महीने में रोजाना महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। सावन के सोमवार में आप पंडित से सलाह लेकर रूद्राक्ष भी धारण कर सकते हैं।
  • सावन के महीने में ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करना चाहिए।

इन चीजों से रहें दूर

  • सावन के महीने में तामसिक भोजन ना करें। ऐसा करने से मन में अशांति जागृत होती है।
  • भगवान शिव का आशीर्वाद पाने की इच्छा है तो मदिरा के सेवन से भी बचें। सावन के महीने में मदिरा का सेवन करने से शिव जी रुष्ट हो जाते हैं।
  • इस महीने में बाल और नाखून भी नहीं काटने चाहिए। लेकिन आप कार्यरत हैं तो आप बाल कटवा सकते हैं।
  • किसी से भी लड़ाई-झगड़ा, कहासुनी नहीं करनी चाहिए। इससे शिव जी रुष्ट हो जाते हैं। 

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News