गणेश चतुर्थी 2024: किया है गणपति जी को घर में स्थापित तो, पूजा में ना करें इन चीजों को इस्तेमाल, नाराज हो सकते हैं बप्पा

  • गणपति बप्पा को नहीं पसंद हैं ये चीजें
  • भूलकर भी ना करें इन चीजों को इस्तेमाल
  • बप्पा हो सकते हैं नाराज

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-09 12:37 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। गणेश चतुर्थी शुरू हो चुकी है और भक्त अपने-अपने घरों और सामूहिक पंडालो में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना में लगे हुए हैं। गणपति बप्पा को भगवानों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले उनकी पूजा पूरे विधी-विधान से की जाती है। बप्पा को प्रसाद के रूप में चढ़ाने के लिए लोग उनका पसंदीदा भोग मोदक बना कर चढ़ाते हैं। साथ ही कई सारी चीजें भी बप्पा को चढ़ाई जाती हैं। गणेश जी की पूजा तो अधिकांश लोग करते हैं। हिंदु धर्म में सभी देवताओं के पूजा की अलग-अलग विधी होती है। इसलिए विधी का पालन करके ही गणेश जी की भी पूजा करनी चाहिए। जिससे गणेश जी खुश रहें और आपको उसका फल और आशिर्वाद दें। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि बप्पा नाराज ना हो जाएं। उनकी पूजा में कुछ ऐसी चीजें हैं जो नहीं चढ़ानी चाहिए। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में। 

सफेद वस्तु

गणपति बप्पा को सफेद वस्तु नहीं चढ़ानी चाहिए। वह इससे नाराज हो जाते हैं। माना जाता है कि एक बार चंद्र देव ने गणेश जी के ऊपर हंस दिया था तो उन्होंने चंद्र देव को श्राप दिया था। इसलिए सफेद रंग की कोई भी वस्तू उन्हें नहीं चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से पूजा सफल नहीं मानी जाती है।

चावल

गणेश जी को पूजा में कभी टूटे चावल नहीं चढ़ाने चाहिए। यह खंडित माना जाता है। इससे आपकी पूजा भी सफल नहीं होगी और आपकी मनोकामना भी पूरी नहीं होगी।

केतकी का फूल

केतकी का फूल सफेद रंग का होता है इसलिए केतकी के फूल को भी गणेश जी को नहीं चढ़ाना चाहिए। गणेश जी को सफेद रंग पसंद नहीं है इसलिए केतकी के फूल को भी अप्रिय माना जाता है।

तुलसी

तुलसी के पेड़ की पूजा की जाती है। इसके साथ ही यह सेहत के लिए भी एक औषधि से कम नहीं है। तुलसी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का निवारण करती है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह भगवान गणेश जी को नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे पूजा सफल नहीं होती है और पूजा का फल भी नहीं मिलता है।  

Tags:    

Similar News