स्वतंत्रता दिवस 2024: क्या आप भी बनाना चाहते हैं आजादी का दिन यादगार? इस 15 अगस्त परिवार के साथ इन जगहों पर जाएं घूमने

  • इस 15 अगस्त को खास बनाने के लिए परिवार के साथ जाएं घूमने
  • इन जगहों पर जाएंगे तो देशभक्ति जाग उठेगी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-14 12:57 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हर साल की तरह इस साल भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। ये सभी देशवासियों के लिए एक गौरव का दिन होता है। इस दिन को पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। स्वतंत्रता सेनानियों के बहादुरी और त्याग के याद और सम्मान में इस दिन पूरे देश में तिरंगा फहराया जाता है। झंडा सुबह के समय ही फहरा दिया जाता है जिसके बाद ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ ही समय बिताते है। ऐसे में अगर आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप ऐसी जगहों पर जा सकते हैं जहां ऐतिहासिक किले हैं। भारत में ऐसे कई किले हैं जो इतिहास को दर्शाते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किले हैं जहां आप इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जा सकते हैं। 

दिल्ली का लाल किला

लाल किला पुरानी दिल्ली में है जिसे 17वीं शताब्दी में लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया था। इस किले को सम्राट शाहजहां ने बनवाया था। ऐसा माना जाता है कि ये जगह मुगल सम्राटों को रहने के लिए बनावाई गई थी। किले के मुख्य द्वार को लाहौर गेट के नाम से जाना जाता है। इसमें संगमरमर से बना हुआ एक बहुत बड़ा कमल है।


जयपुर का आमेर किला

आमेर का किला पहाड़ की चोटी पर है। आमेर किले को राजपूताना और मुगल शैली में बनवाया गया था। इस किले से मयोटा झील भी नजर आती है। साथ ही, यहां कई दरवाजे हैं जहां से सुंदर नजारा दिखता है। किले की छतों पर शीशे की नक्काशी की गई है।


यह भी पढ़े -भारत ही नहीं बल्कि ये देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं अपना स्वतंत्रता दिवस, चलिए जानते हैं उन देशों के बारे में

जैसलमेर का किला 

जैसलमेर किला दुनिया के सबसे बड़े फोर्ट्स में से एक है। इस किले को राजपूत शासक जैसल ने 1156 ईस्वी में बनवाया था। इस किले को बनवाने के लिए पीली बलुआ पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। ये किला थार के रेगिस्तान रेत के बीच है। इस किले के बनावट में पीली बलुआ पत्थर के इस्तेमाल की वजह से इसकी दीवारें पीली-भूरे रंग की दिखाई देती है।


झांसी का किला

झांसी की रानी के किले को 1613 में राजा वीर सिंह ने बनवाया था। इस किले को लोग झांसी की रानी के नाम से भी जानते है। ये किला बंगरा पहाड़ी पर है। इस किले में 10 दस दरवाजे हैं जिसमें खंडेरी, चांद, दतिया, सैनयार, उन्नाव, झरना दरबाजे शामिल है। ये किला बुन्देलखण्ड की विरासत को दिखाता है।    


यह भी पढ़े -स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कितना पानी पीना चाहिए?

Tags:    

Similar News