दिवाली 2024: इस दिवाली कराना चाहते हैं अपने घर की दीवारों को पेंट, तो यहां से लें शानदार वॉल डिजाइन आइडियाज

  • दिवाली है हिंदुओं का बड़ा त्योहार
  • इस साल 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी दिवाली
  • त्योहार पर घर को दें नया-नया लुक

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-23 10:51 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दिवाली हिंदुओं का बहुत बड़ा त्योहार है। लोग इस फेस्टिवल का इंतजार बेसब्री से पूरा साल करते हैं। इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दिवाली अंधकार को खत्म कर के जीवन में नए-नए रंग भर देती है। इस मौके पर लोग अपने घरों को सुंदर-सुंदर तरीकों से सजाते हैं। जैसे कि रंगोली बनाना, लाइटिंग करना और साफ-सफाई करना। कई लोग पूरे घर की साफ-सफाई करते हुए लगे हाथों पुताई भी करवा लेते हैं ताकि पूरा घर नए जैसा लगे। अगर आप भी इस बार दीवारों को नया लुक देने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपके साथ कमाल के ऑप्शन्स शेयर करने जा रहे हैं। अगर आपने अपने घरों की दीवार ऐसे पुतवा ली तो लोग आपके घर की तारीफ करते रह जाएंगे।

यह भी पढ़े -धनतेरस के मौके पर सुंदर-सुंदर भेंट देकर बनाएं अपने रिश्तेदारों का दिन यादगार, मिलेगा खूब सारा आशीर्वाद

ऑम्ब्रे कलर

ऑम्ब्रे रंग दीवारों पर बेहद खूबसूरत लगता है। ऑम्ब्रे डिजाइन वो होती है जब कोई रंग डार्क से लेकर धीरे-धीरे लाइट शेड का होता है। 

 दीया डिजाइन

दीया के बिना दिवाली अधूरी-अधूरी लगती है। आप चाहें तो दीए की डिजाइन दीवार पर बना सकते हैं। इससे आपके घर में चार चांद लग जाएंगे।

दीवार को दें मैटेलिक लुक

अगर आप कुछ नया कराने के बारे में सोच रहे हैं तो दीवारों को मैटेलिक फिनिशिंग दे सकते हैं। इससे आपको ऐसा एहसास होगा कि आप राजा-महाराजा के घर पर हैं। साथ ही, ऐसी दीवारें दिवाली के दीयों के साथ काफी चमकदार भी लगेगी। 

यह भी पढ़े -दिवाली पर खुद और बच्चों को जलने से चाहते हैं बचाना, तो रखें इन बातों का खास ध्यान, बड़ी मुसीबतें जाएंगी टल

फ्लोरल डिजाइन

दीवार को सुंदर लुक देने के लिए फ्लोरल डिजाइन भी कमाल का ऑप्शन है। इससे आपका घर काफी पॉजिटिव वाइब देगा। आप अपने फेवरेट फूल की डिजाइन घर की दीवारों पर बनवा सकते हैं। अगर आपके घर में सभी लोगों को अलग-अलग फूल पसंद हैं तो ऐसे में आप हर कमरे में अलग-अलग डिजाइन कर सकते हैं।  

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News