रूस-यूक्रेन युद्ध: स्टॉर्म शैडो मिसाइल के जरिए यूक्रेन ने तैयार किया प्लान-B, जानिए कितना घातक है यह मिसाइल

  • रूस-यूक्रेन युद्ध लेगा खतरनाक मोड़
  • स्टॉर्म शैडो मिसाइल घातक हमले की तैयारी में यूक्रेन
  • अमेरिका और ब्रिटेन ने लगाई है कई पाबंदी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-14 16:49 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन युद्ध अब और ज्यादा खतरनाक हो सकता है। युद्ध के दौरान पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को स्टॉर्म शैडो मिसाइल की आपूर्ति करवाई थी। जिसका इस्तेमाल अब यूक्रेन रूस के खिलाफ कर सकता है। हालांकि, इसके इस्तेमाल पर कुछ शर्तें लगी हुई है। जिसके तहत यूक्रेन केवल अपनी सीमाओं के भीतर ही इस मिसाइल का उपयोग कर सकता है। लेकिन अब खबर है कि अमेरिका और ब्रिटेन स्टॉर्म शैडो मिसाइल की पाबंदियां हटाने के फिराक में लगा है। अगर पाबंदियां हटी तो यूक्रेन रूस के अंदर इस मिसाइल के जरिए हमला कर सकता है। जिससे रूस को भारी नुकसान होगा।

कितना घातक है यह मिसाइल

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्टॉर्म शैडो मिसाइल का रेंज लगभग 250 किलोमीटर है। यह एक क्रूज मिसाइल है। इस मिसाइल को हवाई जहाज के जरिए इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें हाई-एक्सप्लोसिव वॉरहेड भरा होता है। इसके जरिए घातक हमला किया जाता है। इस मिसाइल का उपयोग यूक्रेन पहले भी कर चुका है। तब यूक्रेन ने क्रिमिया के सिवास्तोपोल में रूस के ब्लैक सी फ्लीट मुख्यालय इस मिसाइल से हमला किया था। जिसके चलते रूस की नौसेना के लिए यह क्षेत्र असुरक्षित हो गया।

हमले के बाद वैश्विक युद्ध की बढ़ सकती है चिंता

यूक्रेन ने हाल ही में रूस के अंदर सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए अनुमति मांगी है। यूक्रेन का कहना है कि रूस उसकी सीमाओं में लगातार हमला कर रहा है। अगर यूक्रेन ने स्टॉर्म शैडो मिसाइल से रूस के भीतर हमले करने की अनुमति मिलता है तो वह रूस के हमले को कमजोर कर सकता है। हालांकि, अमेरिका और ब्रिटेन इस मसले में लगातार सावधानी बरतने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका और ब्रिटेन के सामने चिंता यह है कि यूक्रेन रूस के अंदर हमला करता है, तो इससे संघर्ष और ज्यादा बढ़ जाएगा। इसके अलावा युद्ध यूरोप के हिस्से तक भी फैल सकता है। जो कि वैश्विक युद्ध का रूप ले सकता है।

Tags:    

Similar News