विदेश दौरा: तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में अल्जीरिया पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत

  • भारतीय राष्ट्रपति की अल्जीरिया की ये पहली यात्रा
  • अल्जीरिया के मुक्ति आंदोलन का शुरू से ही समर्थन और हितैषी रहा है भारत -मुर्मू
  • अल्जीरिया मेंभारतीय समुदाय के लोगों ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-14 04:23 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में बीते दिन रविवार को अल्जीरिया पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की अल्जीरिया की ये पहली यात्रा है।  राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत अल्जीरिया के मुक्ति आंदोलन का शुरू से ही समर्थन और हितैषी रहा है। अल्जीरिया के साथ भारत के घनिष्ठ संबंध रहे हैं। आपको बता दें राष्ट्रपति मुर्मू अल्जीरिया के बाद मॉरिटानिया और मलावी जाएगी। भारत का कोई राष्ट्रपति पहली बार इन तीनों अफ्रीकी देशों की यात्रा पर निकला है।

आपको बता दें देर शाम अल्जीरिया पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अल्जीयर्स एयरपोर्ट पर अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने ने जोरदार स्वागत किया। हवाई अड्डा पर अल्जीरिया के राष्ट्रपति के साथ उनकी कैबिनेट के अन्य मैंबर भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति मुर्मू ने यात्रा और स्वागत समारोह को दोनों देशों के संबंधों के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने आगे कहा भारत से अल्जीरिया की ये पहली राजकीय यात्रा है, जो मेरे द्वारा संपन्न हो रही है।

अल्जीरिया में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए एक समारोह का आयोजन किया। यहां रहे भारतीय समुदाय के लोगों को राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत के सच्चे राजदूत कहा। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय समुदाय के लोगों से कहा कि आप में से प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर हमारी प्राचीन भूमि के मूल्य और संस्कृति को समेटे हुए है। 

Tags:    

Similar News