पीएम का यूक्रेन दौरा: रूस यूक्रेन युद्ध के बीच पहली बार पीएम मोदी करेंगे यूक्रेन का दौरा, दोनों देशों को देंगे बड़ा संदेश

  • रूस-यूक्रेन के युद्ध में शांति की किरण
  • पीएम मोदी का यूक्रेन का दौरा है अहम
  • जेलेंस्की और मोदी की कहां हुई थी मुलाकात?

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-27 11:03 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने यूक्रेन के दौरे पर जाएंगे। रूस और यूक्रेन के बीच 2022 से युद्ध चल रहा है। जिसमें पीएम मोदी के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आपको बता दें कि भारत और रूस के एक दूसरे से काफी अच्छे रिश्ते हैं। पिछले कुछ अरसे से यूक्रेन के साथ भी भारत के संबंध बेहतर हुए हैं। यही वजह है कि पीएम मोदी का यूक्रेन दौरा बहुत अहम माना जा रहा है। 

पीएम नरेंद्र मोदी हाल ही में दो दिन के लिए रूस के दौरे पर गए थे। इसके बाद पीएम मोदी अब यूक्रेन के दौरे पर जाने वाले हैं। दिल्ली में यूक्रेन एंबेंसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी अगले महीने यूक्रेन की राजधानी कीव के दौरे पर जाएंगे। जहां पीएम मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात चीत करेंगे। पीएम मोदी इससे पहले 8 और 9 जुलाई को रूस के दौरे पर थे। वे भारत-रूस के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

साथ ही रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद पीएम मोदी का यूक्रेन में ये पहला दौरा होगा। सू्त्रों के अनुसार यह दौरा यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के आस पास होगा। यूक्रेन का स्वतंत्रता दिवस 24 अगस्त को मनाया जाता है। पीएम मोदी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि फरवरी 2022 से चल रहे रूस-युक्रेन के युद्ध के बीच पीएम मोदी पहली बार यूक्रेन के दौरे पर जा रहे हैं। आपको बता दें कि भारत के रूस से भी काफी अच्छे रिश्ते हैं जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि रूस-यूक्रेन के युद्ध में शांति आ सकती है।

अहम क्यों है यूक्रेन के लिए पीएम मोदी का दौरा?

रूस और यूक्रेन के बीच 2022 से युद्ध चल रहा है। युद्ध को लगातार चलते चलते करीब 882 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। जिसमें अब तक हजारों लोगों की जानें जा चुकी हैं और कई लोग घायल हो चुके हैं। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध के बाद पहली बार पीएम मोदी यूक्रेन की यात्रा पर जाएंगे। साथ ही हाल ही में पीएम मोदी रूस के दौरे पर गए थे जहां पर उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी। जिसमें पीएम मोदी ने पुतिन से भी युद्ध में शांति की बात कही थी।

जिसके बाद अब पीएम मोदी यूक्रेन के दौरे पर जाएंगे और राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच शांति समझौते पर सहमति हो सकती है। हालांकि, पीएम मोदी पहले भी युद्ध रोकने की बात कर चुके हैं। पीएम मोदी पहले रूस गए थे। जिसके बाद अब वह अगस्त में यूक्रेन के दौरे पर जाएंगे। जिसके बाद संभावित ही अक्टूबर में रूस के दौरे पर एक बार फिर जाएंगे।

दोनों की हुई जी7 समिट में मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूक्रेन के दौरे के लिए तेजी से तैयारियां हो रही हैं। इससे पहले 13 से 15 जून के बीच इटली में हुए जी7 समिट के दौरान पीएम मोदी की मुलाकात यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से हुई थी। जिसमें उन्होंने मौजूदा स्थिति पर चर्चा की थी। जिसमें पीएम मोदी ने सांत्वना देते हुए कहा था कि भारत शांति से समाधान करने की कोशिश जारी रखेगा। दरअसल, अक्टूबर 2022 में पीएम मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की की फोन पर बात चीत हुई थी। जिस पर रूस और यूक्रेन दौरे को लेकर चर्चा हुई थी। फोन पर भी जेलेंस्की ने पीएम मोदी को यूक्रेन आने का आमंत्रण दिया था।

Tags:    

Similar News