ब्रिटेन चुनाव: वोटिंग से पहले ही ऋषि सुनक की पार्टी ने मानी हार, पहले ही लेबर पार्टी की जीत को किया स्वीकार

  • ब्रिटेन आम चुनाव आज से शुरू
  • ऋषि सुनक ने विपक्षी की जीत को किया स्वीकार
  • लेबर पार्टी की हो सकती है ऐतिहासिक जीत

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-04 08:02 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन में आज यानी 4 जुलाई को आम चुनाव शुरू हो चुके हैं। यहां पर लोग वोट देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला पीएम ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी और विपक्षी लेबर पार्टी के बीच है। जिसमें सुनक विपक्षी यानी लेबर पार्टी की जीत की उम्मीद जता रहे हैं। इसके साथ ही ऋषि सुनक ने विपक्षी कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी से चुनावी हार स्वीकार कर ली है। उनका कहना है कि विपक्षी पार्टी बहुत तेजी से जीत की ओर बढ़ रही है। चुनाव के पहले हुए सर्वे में लेबर पार्टी की जीत का दावा किया गया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर इस बार 10 डाउनिंग स्ट्रीट की चाबी जीत सकते हैं। हालांकि सही तस्वीर तो चुनाव के बाद ही पता चलेगी।

किसके हाथ में होंगी 10 डाउनिंग स्ट्रीट दफ्तर की चाबियां?

ओपिनियन पोल से लेबर पार्टी के जीतने के संकेत आए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि लेबर पार्टी एक बड़ी जीत के लिए तैयार है। पोल में कहा गया है कि शुक्रवार सुबह कीर स्टार्मर को प्रधानमंत्री के 10 डाउनिंग स्ट्रीट दफ्तर की चाबियां सौंप दी जाएंगी। ओपिनियन पोल में लेबर पार्टी की 484 सीटें जीतने की भविष्यवाणी की जा रही है। इसका मतलब ऐसा माना जा रहा है कि टोरीज के विरोधी ऐतिहासिक जीत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। ऋषि सुनक की पार्टी ने भी पहले से ही विपक्ष की जीत को मान लिया है।

लेबर पार्टी की हो सकती है ऐतिहासिक जीत

ब्रिटेन में 650 सीटों वाली संसद में बहुमत के लिए 326 सीटों की जरूरत होती है। वहीं ओपिनियन पोल में लेबर पार्टी के लिए 484 सीट से ऐतिहासिक जीत की उम्मीद लगाई जा रही है। ये उम्मीद बहुमत आंकड़ों से बहुत ज्यादा है। ब्रिटेन के सभी मतदान केंद्र 4 जुलाई (गुरूवार) सुबह 7 बजे से खुल जाएंगे और रात को 10 बजे बंद हो जाएंगे। आपको बता दें कि इस दौरान 650 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

19 साल बाद लेबर पार्टी को मिल सकती है सत्ता!

कीर स्टार्मर की पार्टी ब्रिटेन की खस्ताहाल सार्वजनिक सेवाओं और गिरते जीवन स्तर पर असंतोष का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। वहीं, सुनक की पार्टी ने वोटर्स को भी समझाने की कोशिश की है। सुनक ने बताया कि उन्होंने अपने 20 साल के कार्यकाल में कोरोना और यूक्रेन युद्ध के बाद अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने की कोशिश की है। हालांकि, चुनाव से एक दिन पहले ही सुनक की पार्टी ने हार मान ली है। साथ ही लेबर पार्टी की जीत को भी स्वीकार किया है। उनका मानना है कि लेबर पार्टी रिकॉर्ड जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। सर्वे की भविष्यवाणी के मुताबिक लेबर पार्टी 2005 के बाद फिर से आम चुनाव जीत सकती है।

Tags:    

Similar News