बांग्लादेश सियासी संकट: शेख हसीना की जान बचाने पर बेटे सजीब ने दिया PM को धन्यवाद, वीजा रद्द होने को बताया अफवाह

  • बांग्लादेश की पूर्व पीएम के बेटे ने दिया पीएम मोदी को धन्यवाद
  • मेरी मां की जान बचाने के लिए पीएम मोदी का आभार- सजीब
  • वीजा रद्द होने की बात को किया खारिज

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-10 06:37 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी मां की जान बचाने के लिए मैं आपका आभार प्रकट करता हूं। दरअसल, बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन के चलते शेख हसीना ने 5 अगस्त को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया और देश छोड़कर भारत पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक, शेख हसीना फिलहाल भारत में ही हैं। इसी बीच पूर्व पीएम के बेटे सजीब ने अमेरिका से एक वीडियो वायरल किया है जिसमें वह पीएम मोदी की तारफी करते दिख रहे हैं। साथ ही, सजीब वाजेद ने यह भी कहा कि बांग्लादेश की स्थिति में सुधार होते ही शेख हसीना अपने देश वापस लौट जाएंगी। 

क्या बोले सजीब?

बांग्लादे की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा, “भारत सरकार को मेरा संदेश, मेरी माँ की जान बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सरकार की त्वरित कार्रवाई के लिए मेरा व्यक्तिगत आभार है। मैं हमेशा उनका आभारी रहूँगा। मेरा दूसरा संदेश यह है कि भारत को दुनिया में नेतृत्व की भूमिका निभानी चाहिए, और अन्य विदेशी शक्तियों को स्थिति को नियंत्रित करने नहीं देना चाहिए। क्योंकि यह भारत का पड़ोस है। यह भारत का पूर्वी भाग है। यह एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है जिसे कोई भी नकार नहीं सकता कि शेख हसीना की सरकार ने बांग्लादेश में शांति बनाए रखी, आर्थिक विकास को बनाए रखा, उग्रवाद को रोका और हमारे उपमहाद्वीप के पूर्वी हिस्से को स्थिर रखा। हम एकमात्र सरकार हैं जिसने साबित किया है कि हम यह कर सकते हैं। अन्य सरकारों ने कोशिश की है। वे विफल रही हैं।"

वीजा रद्द की बात को बताया अफवाह

बता दें, पूर्व पीएम शेख हसीना के बेटे ने शेख हसीना के वीजा रद्द किए जाने की बात को अफवाह करार दिया है। सजीब वाजेद जॉय ने कहा- उनका वीजा किसी ने भी रद्द नहीं किया है और ना ही उन्होंने कहीं भी राजनीतिक शरण नहीं मांगी है। यह सब कुछ अफवाह है। बता दें, सजीब वाजेद जॉय ने शुक्रवार को कहा- बांग्लादेश के हालातों में सुधार होने पर शेख हसीना अपने देश वापस लौट जाएंगी। बहुत सारी गलत सूचनाएं हैं। उन्होंने कहीं भी शरण के लिए आवेदन नहीं किया है, चाहे वह यूके, यूएस या फिनलैंड में हो। अपने देश से दूर जाने का उनका कोई प्लान नहीं है। वह बांग्लादेश वापस लौटना चाहती हैं। हालांकि, बेटे सजीब ने मां की जान बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया है।

Tags:    

Similar News