हाथरस भगदड़ मामला: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने हाथरस की घटना पर शोक व्यक्त किया, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी को लिखा संदेश

  • भगदड़ मचने से सैकड़ों लोगों की जान चली गई
  • कई लोग घायल बताए जा रहे है
  • हादसे में बच्चे, महिलाएं और बूढ़े लोग सबसे अधिक प्रभावित

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-03 11:34 GMT

डिजिटल डेस्क, मॉस्को।  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सत्संग कार्यक्रम में भगदड़ मचने से सैकड़ों लोगों की जान जाने पर शोक व्यक्त किया। हाथरस हादसे में 121 लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोग घायल हो गए है।

भारत में रूसी दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश में हुई दुखद भगदड़ पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शोक संदेश भेजा: कृपया उत्तर प्रदेश में हुई दुखद दुर्घटना पर हार्दिक संवेदना स्वीकार करें। कृपया मृतकों के निकट एवं प्रियजनों के प्रति मेरी सहानुभूति एवं समर्थन व्यक्त करें तथा सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में नारायण साकार हरि (भोले बाबा) के सत्संग के दौरान भगदड़ में 121 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि कई लोग घाय़ल हैं। हताहतों में अधिकांश बच्चे और महिलाएं हैं।

आपको बता दें यूपी सीएम हाथरस में मंगलवार को भगदड़ की घटना के बाद आज घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों से बातचीत की। हाथरस पुलिस ने मामले में कार्यक्रम के मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर और अन्य सेवादारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या तथा अन्य आरोपों में मंगलवार देर रात एफआईआर दर्ज कर ली।   हालांकि बताया जा रहा है कि आरोपियों में बाबा भोलेनाथ का नाम शामिल नहीं है। यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 110 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 223 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा), 238 (साक्ष्यों को मिटाना) के तहत दर्ज किया गया है।

Tags:    

Similar News