रूस यूक्रेन युद्ध: रूस का बड़ा एलान, नागरिकों से की डेटिंग ऐप्स हटाने की अपील, सोशल मीडिया से रहने को बोला दूर

  • रूस ने की अपने नागरिकों से बड़ी अपील
  • मोबाइल डेटिंग ऐप और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से किया मना
  • यूक्रेन निकाल रहा है रूस की खुफिया जानकारी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-22 05:37 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस ने यूक्रेन बॉर्डर से लगे इलाकों में रहने वाले नागरिकों से एक अपील की है। उन्होंने सीमा के पास रहने वाले लोगों को अपने मोबाइल से डेटिंग ऐप्स को हटाने के लिए कहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रूस नागरिकों ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने को भी मना कर रहा है। रूस का मानना है कि यूक्रेन की आर्मी को सोशल मीडिया ऐप्स और डेटिंग ऐप्स से जानकारी मिल रही है। जिससे यूक्रेन की सेना कुर्स्क इलाके में घुसपैठ कर रही है। रूस के मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने ब्रांस्क, बेलगोरोड और कुर्स्क इलाकों में रहने वाले लोगों से प्रार्थना की है। इतना ही नहीं बल्कि, गृह मंत्रालय ने लोगों के साथ-साथ इन इलाकों में तैनात जवानों समेत पुलिस अफसरों को भी डेटिंग ऐप का इस्तेमाल ना करने के लिए कहा है।

रूस ने जारी किया अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, रूस मंत्रालय ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। उन्होंने पोस्ट में लिख, “दुश्मन आर्मी हमारी खुफिया इंफॉर्मेशन लेने के लिए डेटिंग ऐप और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही है। नागलिकों को सावधान रहना चाहिए।” बता दें कि, रूस ने नागरिकों को अनजान नंबर से आई लिंक पर क्लिक करने से अलर्ट किया है। साथ ही, सड़कों से वीडियो स्ट्रीम और सेना के वाहनों के फोटो शेयर शेयर करने से भी मना किया है।

CCTV कैमरों और सोशल मीडिया के जरिए निकाली जानकारी 

मीडियो रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने अपने नागरिकों को यूक्रेन की हरकतों के बारे में चौकन्ना किया है। रूस ने लोगों को बताया कि कैसे यूक्रेन देश के खिलाफ उनकी इंफॉर्मेशन का यूज कर रहा है। रूस का कहना है कि यूक्रेन की आर्मी CCTV कैमरों और सोशल मीडिया के जरिए रास्तों को पहचान रही है। बता दें, रूस ने जवानों और पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया से जियो-टैगिंग रिमूव करने करने की अपील की है।

यूक्रेन का कब्जा

यूक्रेन की आर्मी ने रूस के कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन के सैनिक 35 किलोमीटर तक रूस में घुस गए हैं। यूक्रेन सेना ने 93 बस्तियों पर कब्जा किया कर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चिंता बढ़ा दी है।

Tags:    

Similar News