राष्ट्रपति चुनाव 2024: वेनेजुएला में राष्ट्रपति चुनाव के बाद कराकस में विरोध प्रदर्शन, हिंसक प्रदर्शन के दौरान 20 सैन्यकर्मी घायल

  • पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें
  • वेनेजुएला में हिंसा के दौरान 20 से अधिक सैन्यकर्मी घायल
  • घायल सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-30 05:51 GMT

डिजिटल डेस्क, कराकस।  वेनेजुएला में बड़ी हिंसा होने की खबर है। यूनीवार्ता से मिली जानकारी के मुताबिक वेनेजुएला में हिंसा के दौरान 20 से अधिक सैन्यकर्मी घायल होने की खबर हैं। न्यूज एजेंसी के अनुसार हिंसा की घटनाओं में कुछ सैनिकों को गोली लगी है।

वेनेजुएला के रक्षा मंत्री व्लादिमीर पैड्रिनो लोपेज़ ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा फिलहाल हमारे पास 23 सैनिकों के घायल होने की सूचना है, जिनमें से कुछ को गोली लगी है। ये सैनिक आज की हिंसक घटनाओं के शिकार हुए हैं। घायल सैनिकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रक्षा मंत्री ने देश के नागरिकों और राजनीतिक ताकतों से शांत रहने का आह्वान किया। 

आपको बता दें वेनेजुएला में रविवार को राष्ट्रपति पद के चुनाव हुए और निकोलस मादुरो ने इसमें जीत हासिल की। ​​इसके बाद कराकस में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, जिसमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं।

Tags:    

Similar News