प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा: 'अब भारत पीछे नहीं चलता बल्कि नेतृत्व करता है', न्यूयार्क में भारतवंशियों से बोले पीएम मोदी

  • पीएम मोदी के अमेरिका दौरे का दूसरा दिन
  • न्यूयार्क के नासाउ कोलिजियम में भारतवंशियों को किया संबोधित
  • भारत और अमेरिका के राष्ट्रगान के साथ हुआ कार्यक्रम की शुरूआत

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-22 18:38 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे का आज दूसरा दिन है। आज वह न्यूयार्क के नासाउ कोलिजियम पहुंचे, जहां उनके स्वागत में लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत अमेरिका के राष्ट्रगान और फिर भारत के राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इसके बाद पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "अपना नमस्ते मल्टीनेशनल हो गया, नेशनल से ग्लोबल हो गया।" उन्होंने कहा कि आज का भारत पीछे नहीं चलता, आज का भारत नेतृत्व करता है। नई व्यवस्था बनाता है। भारत ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का कॉन्सेप्ट दुनिया को दिया। आज भारका यूपीआई पूरी दुनिया को आकर्षित कर रहा है। आपकी जेब में वॉलेट है लेकिन भारत के लोगों की जेब ई वॉलेट है। अब यह भारत रुकने या थमने वाला नहीं है।

आप जल्दी ही देखेंगे मेड इन इंडिया चिप

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "वह दिन दूर नहीं जब आप मेड इन इंडिया चिप यहां अमेरिका में भी देखेंगे। यह छोटी सी चिप विकसित भारत की उड़ान को नई ऊंचाई पर ले जाएगी और यह 'मोदी की गारंटी' है।" उन्होंने आगे कहा, "वह दिन दूर नहीं जब आप मेड इन इंडिया चिप यहां अमेरिका में भी देखेंगे। यह छोटी सी चिप विकसित भारत की उड़ान को नई ऊंचाई पर ले जाएगी और यह 'मोदी की गारंटी' है।

हम अब मोबाइल निर्यातक

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक जमाना था जब हम मोबाइल आयातक थे, आज हम मोबाइल निर्यातक बन गए हैं। अब भारत पीछे नहीं चलता, अब भारत नई व्यवस्थाएं बनाता है, अब भारत नेतृत्व करता है। आज भारत का 5G बाजार अमेरिका से भी बड़ा है। यह दो साल के भीतर हुआ है। अब भारत मेड-इन-इंडिया 6G पर काम कर रहा है।"

अब भारत अवसरों का निर्माण करता है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। भारत ऊर्जा से भरा है, सपनों से भरा है, हर दिन नए कीर्तिमान हासिल कर रहा है। आज ही हमें एक और बहुत अच्छी खबर मिली है, भारत ने पुरुष और महिला शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता है।"

उन्होंने आगे कहा, "2014 में भारत के सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो थी आज 23 शहरों में मेट्रो है, आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क भारत में है और इसका हर रोज़ विस्तार हो रहा है। 2014 में 100 से भी कम ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी थी आज 2 लाख से भी ज्यादा पंचायतों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी है। जिस काम में पहले सालों लग जाते थे अब महीनों में हो रहा है। भारत आज अवसरों की धरती है, अब भारत अवसरों का इंतजार नहीं करता। अब भारत अवसरों का निर्माण करता है।"

Tags:    

Similar News