इजराइल-हमास युद्ध 2024: गाजा से 1000 महिलाओं और बच्चों को किया जाएगा रेस्क्यू, यूरोप में होंगे शिफ्ट, जानें वजह?

  • इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध
  • गाजा से 1000 महिलाओं और बच्चे होंगे शिफ्ट
  • यूरोप पहुंचाने की बनाई जा रही योजना

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-21 16:10 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल और हमास के युद्ध के शुरू हुए एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस युद्ध का सबसे बड़ा असर आम नागरिकों को झेलना पड़ा है। गाजा में एक बाद एक इजराइली हमलों से फिलिस्तीनी नागरिकों की जिंदगी अस्त व्यस्त हो गई है। बीते महीने गाजा में पोलियो का मामला देखने को मिला था। इसके बाद यूएन समेत कई देशों की ओर से गाजा में पोलियो अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत अमेरिका ने इजराइल पर दबाव बनाते हुए उसके हमलों को गाजा पर रोकने से मना किया था।

गाजा से 1000 महिलाओं और बच्चों को किया जाएगा शिफ्ट

फिलहाल, गाजा में इजराइली हमलों का कहर जारी है। इसके ध्यान में रखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गाजा से 1000 महिलाओं और बच्चों को रेस्क्यू करने के निर्देश जारी किया है। गाजा से महिलाओं और बच्चों को यूरोप शिफ्ट किया जाएगा। इस संबंध में डब्लूएचओ और इजराइल के बीच समझौता हो गया है।

इस बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन की यूरोप ब्रांच के हेड हंस क्लूज ने एएफपी को दिए इंटरव्यू में चर्चा की है। उन्होंने बताया कि गाजा में 1000 महिलाओं और बच्चों की चिकित्सा देखभाल के मद्देनजर उन्हें तुरंत यूरोप लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी महीनों में इजराइल यूरोपीय संघ में 1000 से ज्याद लोगों को चिकित्सा निकासी को लेकर प्रतिबद्ध है। गाजा से निकासी मार्ग को डब्ल्यूएचओ और संबंधित यूरोपीय देशों की ओर से आसान बनाया जाएगा।

अक्टूबर 2023 में गाजा से 600 नागरिकों को किया रेसक्यू

बता दें, अक्टूबर 2023 में युद्ध शुरू होने के बाद डब्ल्यूएचओ यूरोप ने गाजा में इमरजेंसी मेडिकल कंडीशन अभियान चलाया था। इसके तहत गाजा से 600 नागरिकों को सात यूरोपीय देशों में पहुंचाया गया था।

Tags:    

Similar News