काल्पनिक डूरंड बॉर्डर पर तनाव: कल रात पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच भारी फायरिंग, अफगानी सेना कर रही चौकियों का निर्माण

    Bhaskar Hindi
    Update: 2024-09-05 03:28 GMT

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और अफ्गानिस्तान के बीच युद्ध दैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। बीती रात दोनों देशों के बीच जमकर फायरिंग हुई है। अफगानिस्तान के खामा प्रेस के मुताबिक, फायरिंग खोस्त प्रांत के जाजी मैदान जिले में काल्पनिक डूरंड बॉर्डर पर करीब सात बजे शुरू हुई जो कि देर रात तक जारी रही। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानी सेना सीमा से लगे हुए इलाकों में चौकियों के निर्माण कार्य में लगी हुई है, जिसके चलते गोलीबारी हुई।

    अफगानिस्तान कर रहा है चौकियों का निर्माण

    स्थानीय सूत्रों के अनुसार, डूरंड सीमा के आस-पास के इलाकों में अफगानिस्तानी सेना बीते 3 दिनों से चौकियों का निर्माण कर रही है। वहीं, स्थानीय सूत्रों का यह भी कहना है कि दोनों देशों के बीच देर रात तक गोलीबारी चली। इसमें कई लोगों के मारे जाने की शंका जताई जा रही है। हालांकि, फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि गोलीबारी में कितने लोगों की मौत हुई है। अगर दोनों देशों के बीच तनाव बरकरार रहता है तो ऐसे में भारी युद्ध के हालात भी पैदा हो सकते हैं।

    सीमा को लेकर विवाद

    आपको बता दें कि, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा को लेकर अक्सर विवाद बना ही रहता है। दरअसल, पाकिस्तान और अफगानिस्तान को काल्पनिक डूरंड लाइन अलग करती है, लेकिन अफगानिस्तान की सरकान ने इस बॉर्डर को अभी तक मान्यता नहीं दी है। साल 2021 में अफगानिस्तान में तालिबानी सत्ता आने से पाकिस्तान को भरोसा था कि अब जाकर बॉर्डर से जुड़ा यह विवाद समाप्त हो जाएगा। हालांकि, ऐसा हुआ तो नहीं बल्कि विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया। तालिबान सीमा से सटे इलाकों पर अपना दावा ठकोने लगा जिसके चलते दोनों देशों के बीच कई बार झड़प की खबर सामने आई है।

    Tags:    

    Similar News