मुश्किल में 'हसीना': ब्रिटेन का शरण देने से इनकार! ये नियम आया आड़े, दूसरे विकल्प पर कर रहीं विचार

  • हिंसा के बीच बांग्लादेश छोड़कर भारत आईं शेख हसीना
  • ब्रिटेन में लेना चाहती हैं शरण
  • इमिग्रेशन नियमों की वजह से आ रही परेशानी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-06 13:42 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तख्तापलट हो गया है। देश में माहौल और ज्यादा बिगड़ने से पहले ही पूर्व पीएम शेख हसीन 5 अगस्त को भारत आ गई थीं। कहा जा रहा था कि वो भारत से निकलकर ब्रिटेन में शरण ले सकती हैं। लेकिन उनका ये प्लान फेल होता नजर आ रहा है।

दरअसल, एनडीटीवी की रिपोर्ट में ब्रिटेन गृह मंत्रालय के हवाले से बताया गया है कि ब्रिटिश इमिग्रेशन नियम के मुताबिक किसी व्यक्ति को शरण या अस्थायी शरण लेने के लिए उस देश की यात्रा करने की परमिशन नहीं दी जाती है।

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "जिन लोगों को अंतर्राष्ट्रीय संरक्षण जरूरी है, उन्हें सबसे पहले सुरक्षित देश में शरण लेनी चाहिए। यह सुरक्षा का सबसे तेज़ रास्ता है। हालांकि, सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ब्रिटिश गृह मंत्रालय द्वारा बांग्लादेशी पीएम के औपचारिक शरण अनुरोध पर कार्रवाई की जा रही है।

भारत में शरण लेने के बाद शेख हसीना की प्लानिंग थी कि वह यहां से लंदन चली जाएंगी। लेकिन अब वो दूसरे विकल्प पर विचार कर रही हैं। दरअसल, गृह मंत्रालय के सूत्रों ने केवल यह संकेत दिया है कि देश के इमिग्रेशन रूल्स विशेष रूप से व्यक्तियों को शरण लेने के लिए ब्रिटेन की यात्रा करने की अनुमति नहीं देते हैं।

इस वजह से ब्रिटेन जाना चाहती थीं हसीना

शेख हसीना ने ब्रिटेन जाने का फैसला अपनी बहन रेहाना की बेटी ट्यूलिप सिद्दिकी की वजह से लिय़ा था। सिद्दिकी ब्रिटिश संसद की सदस्य हैं। वह ट्रेजरी की आर्थिक सचिव और हैम्पस्टेड और हाईगेट से लेबर पार्टी की सांसद हैं।

इस देश में ले सकती हैं शरण

कहा जा रहा है कि ब्रिटेन में शरण न मिलने की संभावना के बीच हसीना किसी दूसरे देश जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक हसीना के परिवार के सदस्य उत्तरी यूरोपीय देश फिनलैंड में भी रहते हैं। वह वहां भी जा सकती हैं।

Tags:    

Similar News