ऑपरेशन विंडी स्टॉर्म: बलूच विद्रोहियों का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, 14 पाकिस्तानी सैनिक शहीद, अब तक 73 लोगों की मौत

  • बलूच का पाकिस्तान पर बड़ा हमला
  • पाकिस्तान के 14 जवान गए मारे
  • अबतक 73 लोगों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-27 08:00 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान में बीते कई सालों से बलूच विद्रोहियों और सरकार के बीच विवाद जारी है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों ने बड़ा अटैक किया है। सोमवार को किए गए इस हमले में पुलिस स्टेशन, रेलवे ब्रिज और नेशनल हाईवे को निशाना बनाया गया। इस हमले में 73 लोगों और कई जवानों के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तानी सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि, हमले के बाद सेना और विद्रोहियों के बीच मची मुठभेड़ में 14 सैनिकों ने अपनी जान गवा दी। वहीं, इस अटैक में 21 बलूच विद्रोही भी मारे गए।

23 लोगों को किया गोलियों से छलनी

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के अनुसार, इस हमले में 38 आम नागरिकों की मौत हो गई। इन 38 में से 23 लोगों की हत्या नेशनल हाईवे पर गोली मार के की गई। मृतकों में ज्यादातर लोग दक्षिणी पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के थे। नेशनल हाईवे पर अटैक के दौरान यात्रियों को पहल बसों से नीचे उतारा फिर पाकिस्तानी पंजाब के लोगों की पहचान कर उन्हें गोली मार दी गई। इसके अलावा क्वेटा में 6 लोगों की जान चली गई। आपको बता दें कि, इस अटैक की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है।

डार्क विंडी स्टॉर्म

बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस ऑपरेशन को 'डार्क विंडी स्टॉर्म' नाम दिया गया है। बीएलए ने कहा कि दक्षिणी बंदरगाह जिले ग्वादर में 1 महिला समेत 4 आत्मघाती हमलावरों ने अटैक किया। पाकिस्तान के अधिकारी इस मामले में ज्यादा बात करने से बच रहे हैं।

आखिर इतनी हिंसा क्यों?

आपको बता दें कि, पाकिस्तान में बीते कई सालों से बलूच विद्रोहियों और सरकार के बीच विवाद जारी है। बीएलए के विद्रोहियों का आरोप है कि पाकिस्तान की सरकार बलूचिस्तान में गैस और खनिज संसाधनों का गलत तरीके से दोहन करती है। जिसके चलते राज्य में गरीबी है। बीएलए चीन को बाहर निकाल कर बलूचिस्तान की आजादी चाहता है। लोगों ने ग्वादर बंदरगाह और सोने-तांबे की खानों के विकास का विरोध किया है जिसे चीन विकसित कर रहा है।

Tags:    

Similar News