नहीं थम रहा धमकियों का सिलसिला: इंडिगो के 5 विमानों को फिर मिली धमकी, एक हफ्ते में करीब 70 फ्लाइट्स को आ चुका कॉल

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-19 07:46 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एयरलाइंस में बम थ्रेट के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। इस बीच शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस के 5 प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इंडिगो की तरफ से ये बताया गया है कि वह मुंबई से इस्तांबुल तक जाने वाली फ्लाइट थी। ये फ्लाइट नंबर 6ई 17 से जुड़ी हुई स्थिति जानते हैं।

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने कहा है कि, "यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा पहले है। साथ ही हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम निर्देशो के मुताबिक सारी सावधानियां बरत रहे हैं।" इंडिगो एयरलाइंस ने एक दूसरे बयान में कहा है कि, "हम दिल्ली से इस्तांबुल तक संचालित होने वाली उड़ान 6ई 11 से जुड़ी हुई स्थिति जानते हैं। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारे लिए पहले है। हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 14 अक्टूबर, 2024 से अब तक करीब 70 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।" 

इससे पहले भी मिली धमकी

इससे पहले शुक्रवार की रात में इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 196 में बम होने की धमकी दी थी। ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी। उस फ्लाइट में करीब 189 यात्री सवार थे। धमकी मिलने के बाद इसको इस फ्लाइट को रात में ही करीब 1 बजकर 20 मिनट पर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई थी। जिसके बाद पता चला कि बम की खबर झूठी थी। एक हफ्ते में करीब 70 विमानों को बम की धमकी मिल चुकी है। लेकिन बाद में सारी ही झूठी निकलीं। 

Tags:    

Similar News