आगामी डिवाइस: OnePlus Nord 4 पैड 2, वॉच 2आर और नॉर्ड बड्स 3 प्रो के साथ इस दिन होगा लॉन्च, सामने आईं कई अहम जानकारी

  • 16 जुलाई को इटली के मिलान में आयोजित होगा इवेंट
  • कंपनी ने कम्युनिटी पोस्ट में अन्य डिवाइस की पुष्टि की
  • पैड 2, वॉच 2 आर और नॉर्ड बड्स 3 प्रो लॉन्च होंगे

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-08 05:14 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस (OnePlus) का आगामी हैंडसेट नॉर्ड 4 (Nord 4) लगातार चर्चाओं में है। वहीं अब इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट सामने आ गई है। इसे 16 जुलाई को इटली के मिलान में आयोजित होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। खास​ बात यह कि, इस लॉन्च के साथ OnePlus Nord 4 भारत में भी उपलब्ध हो जाएगा।

इसके अलावा कंपनी ने कम्युनिटी पोस्ट में पुष्टि की है कि, इस इवेंट में सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं अन्य डिवाइस भी लॉन्च किए जाएंगे। इनमें पैड 2 (Pad 2), वॉच 2 आर (Watch 2R) और नॉर्ड बड्स 3 प्रो (Nord Buds 3 Pro) शामिल होंगे। आइए जानते हैं इस इवेंट और आगामी डिवाइस के बारे में...

कितना खास होगा वनप्लस नॉर्ड 4जी

इस आगामी डिवाइस की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने कुछ खुलासे किए हैं, जिसके अनुसार हैंडसेट में मेटल यूनिबॉडी डिजाइन देखने को मिलेगी। वहीं वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 प्रो को एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) सपोर्ट के साथ मिड-रेंज में पेश किया जाएगा। साथ ही वनप्लस पैड 2 को "न्यू प्रोडक्टिविटी पावरहाउस" कहा जा रहा है, और वनप्लस वॉच 2आर के हल्के होने और वेयर ओएस पर चलने की पुष्टि की गई है।

वनप्लस नॉर्ड 4 5जी के संभावित और लीक स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord 4 में 6.74-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही इसमें 50-मेगापिक्सल का फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। जबकि, सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया जा सकता है।

बीते दिनों सामने आई एक लीक रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस के आगामी हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी भी मिल सकती है। 

मिल सकते हैं ये कलर ऑप्शन

OnePlus Nord 4 के लीक हुए डिजाइन रेंडर को देखकर कहा जा सकता है कि यह तीन रंगों में उपलब्ध होगा। इसमें अलर्ट स्लाइडर के साथ दिखाया गया था। इसमें सिल्वर फिनिश में वेरिएंट में बिग ग्रूब्स के साथ टेक्सचर्ड बैक भी है। वहीं ग्रीन और ब्लैक कलर वेरिएंट में बैक सरफेस बिल्कुल सपाट नजर आया था।

Tags:    

Similar News