अप​कमिंग स्मार्टफोन: OnePlus 13 का टीजर हुआ रिलीज, BOE X2 डिस्प्ले के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स

  • OnePlus 13 का एक आधिकारिक टीजर जारी किया है
  • टीजर में स्मार्टफोन की फ्रंट डिजाइन को दिखाया है
  • OnePlus 13 में BOE X2 डिस्प्ले मिलने की बात कही

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-30 07:26 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली चाइना की कंपनी वनप्लस (OnePlus) अलग महीने अपनी नई सीरीज को लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है, कंपनी OnePlus 12 की सक्सेसर सीरीज को लाने की प्लानिंग कर रही है। दरअसल, हाल ही में वनप्लस ने वनप्लस 13 (OnePlus 13) का एक आधिकारिक टीजर जारी किया है। इसमें कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्मार्टफोन की फ्रंट डिजाइन को दिखाया है।

आपको बता दें कि, इस साल जनवरी में भारत में कंपनी ने OnePlus 12 को लॉन्च किया था। जिसमें 6.82-इंच BOE X1 डिस्प्ले मिलती है। वहीं आगामी स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि, इसमें BOE X2 डिस्प्ले मिलेगी। आइए जानते हैं OnePlus 13 से जुड़ी कुछ प्रमुख बातें...

OnePlus 13 के टीजर में क्या खास?

OnePlus चीन के प्रमुख लुइस ली ने Weibo पोस्ट में OnePlus 13 को टीज किया है, जिसके अनुसार, इसमें सेकंड जेनरेशन BOE "ओरिएंटल स्क्रीन" या BOE X2 के साथ दिखाया गया है। पोस्ट में, ली ने उल्लेख किया कि स्क्रीन का आउटडोर लाइटिंग टेस्टिंग पूरी हो गई है और दावा किया है कि यह मौजूदा BOE X1 स्क्रीन से बेहतर प्रदर्शन करेगा। शेयर की गई तस्वीर में फोन का डिस्प्ले "दुनिया की पहली सेकंड जेनरेशन की ओरिएंटल स्क्रीन टैग के साथ दिखाया गया है।

OnePlus 13 के स्पेसिफिकेशन

इससे पहले एक लीक में बताया गया था कि, वनप्लस 13 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.82 इंच 2K 10-बिट LTPO BOE X2 माइक्रो क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकती है। लीक रिपोर्ट की मानें तो इसे फिर से डिजाइन किए गए कैमरा आइलैंड के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस 13 प्रोटेक्टिव केस के लीक हुए डिजाइन में रियर कैमरा यूनिट्स की व्यवस्था दिखाई गई है।

आगामी वनप्लस 13 में f/1.6 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का सोनी LYT-808 प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड लेंस वाला 50-मेगापिक्सल का सेंसर और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर होने की उम्मीद है।

बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में 24GB तक रैम और स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। साथ ही इसमें 1TB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिल सकती है। जबकि, इसे पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आ सकती है।  

Tags:    

Similar News