न्यू फीचरफोन: JioPhone Prima 2 फ्रंट कैमरा और 2.4 इंच की कर्व्ड स्क्रीन के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

  • जियोफोन प्राइमा 2 में क्वालकॉम चिपसेट है
  • इसमें 2,000mAh की बैटरी दी गई है
  • 2.4 इंच की कर्व्ड स्क्रीन दी गई है

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-10 18:13 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने भारत में अपना नया फीचर फोन जियोफोन प्राइमा 2 (JioPhone Prima 2) लॉन्च कर दिया है। यह नवंबर 2023 में देश में पेश किए गए जियोफोन प्राइमा 4जी का सक्सेसर है। इस फोन में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इस फीचर फोन में स्मार्टफोन जैसे ऐप्स और पेमेंट की सुविधा का लाभ आप उठा सकेंगे।

जियोफोन प्राइमा 2 में क्वालकॉम चिपसेट, 2,000mAh की बैटरी और 2.4 इंच की कर्व्ड स्क्रीन दी गई है। साथ ही इसमें रियर और फ्रंट दोनों कैमरे मिलते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

JioPhone Prima 2 की कीमत

भारत में जियोफोन प्राइमा 2 को 2,799 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। यह फीचर फोन में लक्स ब्लू शेड में उपलब्ध कराया गया है। यह फोन देश में Amazon के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है।

JioPhone Prima 2 की स्पेसिफिकेशन

इस फीचर फोन में 2.4 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, इसके साथ में कीपैड मिलता है। फोन KaiOS 2.5.3 पर काम करता है और इसमें पहली बार क्वालकॉम चिपसेट दिया गया है। यह 4GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़या जा सकता है।

ऑप्टिक्स के लिए फोन में रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के बारे में दावा किया जाता है कि यह बिना किसी बाहरी वीडियो चैट एप्लिकेशन के सीधे वीडियो कॉलिंग को सपोर्ट करता है। यह एक एलईडी टॉर्च यूनिट से लैस है।

Jio का लेटेस्ट फीचर फोन JioPay को सपोर्ट करता है जो यूजर्स को स्कैन करके UPI पेमेंट करने की सुविधा देता है। वहीं मनोरंजन के लिए इसमें JioTV, JioCinema और JioSaavn जैसे ऐप के साथ आता है।

Tags:    

Similar News