67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में दिखा फिल्मी सितारों का जलवा, एक्टर-एक्ट्रेस के ड्रेसिंस सेंस देखकर फैंस कर रहे तारीफ

बॉलीवुड 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में दिखा फिल्मी सितारों का जलवा, एक्टर-एक्ट्रेस के ड्रेसिंस सेंस देखकर फैंस कर रहे तारीफ

Bhaskar Hindi
Update: 2022-08-31 13:47 GMT
67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में दिखा फिल्मी सितारों का जलवा, एक्टर-एक्ट्रेस के ड्रेसिंस सेंस देखकर फैंस कर रहे तारीफ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस साल 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान फिल्मी इंडस्ट्री के सितारे खूब सज-धजकर पहुंचे। सभी एक्टर-एक्ट्रेस ने खूब सारी सुर्खियां बटोरी। बता दें कि इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने होस्ट किया। इससे आप अंदाजा लगा सकते है, कि वहां का मौहाल कैसा रहा होगा।  प्रोग्राम होस्ट करने के साथ ही रणवीर सिंह ने अवॉर्ड्स भी बटोरे। कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

फिल्मफेयर अवॉर्ड में फिल्मी सितारों की झलक 

फिल्मफेयर अवॉर्ड के मंच पर दीपिका पादुकोण बेहद इनफॉर्मल अंदाज में दिखीं, वो रेड कार्पेट गाउन की जगह केजुअल जींस और जैकेट में नजर आईं। अवॉर्ड जीतने के बाद रणवीर सिंह उन्हें अपने साथ मंच पर ले गए।

 

रणवीर सिंह ने 83 फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया, इस मौके पर वो लाल रंग के सूट में काफी स्टाइलिश लगे।

 

फिल्म  मिमी के लिए कृति सेनन को फिल्म फेयर में बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल फीमेल का अवॉर्ड मिला है। इस दौरान वे रेड ड्रेस में नजर आईं।

 

फिल्म इंडस्ट्री की फेमस हिरोइन कैटरीना कैफ फिल्म फेयर अवॉर्ड फंक्शन में देसी लुक में नजर आईं। वे अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं।

 

फिल्म फेयर फंक्शन में "गुंडे" का नया अवतार फैंस ने खूब पसंद किया।  

 

रेड कार्पेट पर रेड ड्रेस में फोटोज शूट कराते नजर आईं कियारा आडवाणी। वे इस ड्रेस में काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं।   

 

इस कार्यक्रम में कियारा आडवाणी ब्लैक ड्रेस में डांस करते दिखीं। फैंस ने कियारा के इस डांस की खूब तारीफ की। 

 

कैटरीना कैफ के साथ विक्की कौशल की इस फोटो को देखें। फोटो में विक्की कौशल और कैटरीना खुश दिख रहे हैं। 

 

इस फ्रेम में दिखी कई सितारों की झलक, इस दौरान अनुपम खेर, वरुण धवन और विद्या बालन समेत कई कलाकार दिखे एक साथ बात करते हुए।
 

 

रकुल प्रीत इस दौरान ब्लैक ड्रेस में नजर आईं और खूब सारी सुर्खियां बटोरी। 

 

67वें फिल्मफेयर में इन सभी कलाकारों को मिले अवॉर्ड्स

बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (फीमेल)- कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (मेल)- रणवीर सिंह (83)
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)- विद्या बालन (शेरनी)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- विक्की कौशल (सरदार उधम)
बेस्ट सिंगर (मेल)- बी प्राक (मन भरया 2.0, शेरशाह)
बेस्ट सिंगर (फीमेल)- असीस कौर (राता लंबिया, शेरशाह)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम - तनिष्क बागची, बी प्राक, जानी, जसलीन रॉयल, जावेद-मोहसिन और विकार मोंट्रोस (शेरशाह)
बेस्ट सॉन्ग - कौसर मुनीर (लहरा दो, "83)
बेस्ट एक्शन - स्टीफन रिक्टर और सुनील रोड्रिग्स (शेरशाह)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- शांतनु मोइत्रा (सरदार उधम)
बेस्ट कोरियोग्राफी - विजय गांगुली (चका चक, अतरंगी रे)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- अविक मुखोपाध्याय (सरदार उधम)
बेस्ट कॉस्ट्यूम - वीरा कपूरकी (सरदार उधम)
बेस्ट एडिटिंग- ए श्रीकर प्रसाद (शेरशाह)
बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन - मानसी ध्रुव मेहता और दिमित्री मलिक (सरदार उधम)
बेस्ट साउंड डिज़ाइन - दीपांकर चाकी और बिहार रंजन सामल (सरदार उधम)
बेस्ट वीएफएक्स - सुपर्ब/बोजप मेन रोड पोस्ट Ny Vfxwaala एडिट एफएक्स स्टूडियोज (सरदार उधम)
बेस्ट डेब्यू मेल - एहान भट्ट (99 सॉन्ग्स)
बेस्ट डेब्यू फीमेल - शरवरी वाघ (बंटी और बबली 2)
बेस्ट स्टोरी - शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह (सरदार उधम)
बेस्ट स्टोरी- अभिषेक कपूर, सुप्रतीक सेन और तुषार परांजपे (चंडीगढ़ करे आशिकी)
बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- साई तमहान्कर (मिमी)
बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल (मेल)- पंकज त्रिपाठी (मिमी)
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)- सरदार उधम
बेस्ट फिल्म (पॉपुलर)- शेरशाह
बेस्ट फिल्म- शेरशाह
बेस्ट डायरेक्टर- विष्णु वर्धन (शेरशाह)
 

Tags:    

Similar News