डांस ग्रुप धोखाधड़ी मामला: 12 करोड़ के धोखाधड़ी मामले पर सामने आया कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा का रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर आरोपों को बताया गलत

  • 12 करोड़ का धोखाधड़ी मामला
  • सामने आया कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा का रिएक्शन
  • पोस्ट शेयर कर आरोपों को बताया गलत

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-21 08:03 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के सबसे सक्सेसफुल डांस कॉरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डीसूजा उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा को लेकर खबरें आई थी कि, धोखाधड़ी मामले में कॉरियोग्राफ पर केस दर्ज किया गया है। रेमो डीसूजा उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। मुंबई के ठाणे पुलिस स्टेशन पर रेमो डीसूजा उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा समेत पांच लोगों के खिलाफ एक डांस ग्रुप के साथ चीटिंग करने का मामला दर्ज किया है। मुंबई की ठाणे पुलिस ने बताया कि शनिवार को ये शिकायत दर्ज करवाई गई थी। रेमो और उनकी पत्नी समेत सभी लोगों पर 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का गंंभीर आरोप लगाया गया है। वहीं अब इस मामले में कोरियोग्राफर का रिएक्शन सामने आया है और रेमो ने सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है।

यह भी पढ़े -'सिकंदर' के बाद क्या सलमान 'किक 2' पर कर रहे हैं काम? जानिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से क्यों मचा 'कोहराम'

रेमो की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल

इस पोस्ट में कोरियोग्राफर ने लिखा- कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से हम लोगों को इसके बारे में जानकारी लगी कि हम लोगों के खिलाफ कोई कम्प्लेंट दर्ज हुई है। कहा जा रहा है कि हम लोगों ने एक डांस ग्रुप के साथ धोखाधड़ी की है। मुझे ये कहते हुए अफसोस हो रहा है कि इस तरह की खबरें हम लोगों के बारे में पब्लिश हो रही हैं। हम सभी से ये गुजारिश करना चाहते हैं कि इसमें कोई सच्चाई नहीं। सभी खबरें झूठी हैं और लोग हमें लेकर अफवाहें फैला रहे हैं।

"हम अपना केस समय पर छोड़ रहे हैं जो भी मदद लगेगी, हम लोग अथॉरिटी को करेंगे। उनकी मदद करेंगे जैसे की अबतक करते आए हैं। मैं अपने परिवार, दोस्तों और फैन्स के सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। वो लोग जिस तरह से हम पर प्यार लुटाते हैं, हमारे लिए वो बहुत मायने रखता है। हमेशा प्यार, लिजेल और रेमो।"

यह भी पढ़े -फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर अपनी एम्स्टर्डम के रिजक्सम्यूजियम में यात्रा की तस्वीरें शेयर की

इन पांच लोगों के नाम शिकायत में शामिल

बता दें कि, 26 साल के डांसर ने 16 अक्टूबर को मुंबई के ठाणे पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत के मुताबिक, डांसर और उसके ग्रुप के साथ साल 2018 से लेकर जुलाई 2024 के बीच धोखाधड़ी की गई है। इस ग्रुप ने एक रियलिटी शो में परफॉर्म कर जीत हासिल की थी। लेकिन आरोपियों ने ऐसे दिखाया जैसे वो ग्रुप उनका है और उनकी जीती 11.96 करोड़ रुपए की इनामी राशि हड़प ली। इस मामले में पुलिस ने रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा, ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राऊत, रमेश गुप्ता और एक अन्य शख्स के नाम पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़े -रजनीकांत, चिरंजीवी, कंगना, अनुपम खेर समेत कई हस्तियों ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Tags:    

Similar News