बॉलीवुड रूमर्स: निम्रत कौर की वजह से हो रहा है अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय का तलाक? सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा

  • निम्रत की वजह से हो रहा है अभिषेक-ऐश्वर्या राय का तलाक?
  • सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा
  • इस फिल्म में किया था साथ

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-22 07:46 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। काफी समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बनी हुई है। रूमर्स फैले हुए हैं कि कपल जल्द ही तलाक ले रहे रहा है। इस रूमर्स को और ज्यादा हवा लगी जब अनंत-राधिका की शादी में पुरा बच्चन परिवार साथ में पार्टी में पहुंचा पर एक्ट्रेस एश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ अकेले पार्टी में पहुंची। उन्होंने साथ में कोई तस्वीर भी क्लिक नही कराई थी। हालांकि दोनों ने इन खबरों पर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर के कारण अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय अलग होने जा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अभिषेक बच्चन के साथ निमृत कौर का नाम जोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़े -आईफा में शाहरुख खान और विक्की कौशल ने मचाया धमाल, कृति सेनन-शाहिद ने दी शानदार परफॉर्मेंस, शिल्पा राव ने जीता फैंस का दिल

अभिषेक बच्चन-निम्रत कौर का चल रहा अफेयर

अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे कि एक्स, इंस्टाग्राम और रेडिट पर कई यूजर्स इस बात का दावा कर रहे हैं। एक्स पर संजय पुनिया नाम के एक यूजर ने ये तक दावा कर दिया कि अभिषेक-निम्रत ऐश्वर्या राय की तरफ से डिवोर्स कन्फर्म करने के बाद जल्द ही इंगेजमेंट कर सकते हैं। रेडिट में भी डर्टी बॉलीवुड गॉसिप नाम के एक हैंडल से भी ऐसे हा दावा पोस्ट किया गया है। जिसमें कहा गया है कि कथित तौर पर अभिषेक बच्चन निम्रत के लिए ऐश्वर्या राय को चीट कर रहे हैं।


पैपराजी विरल भयानी ने इंस्टा पर जब निम्रत कौर का एक वीडियो डाला तो ऐसे कई कमेंट्स आए, जिसमें यूजर्स अभिषेक-ऐश्वर्या के बीच अनबन की वजह निम्रत कौर को बताते दिखे। विरल भयानी के डाले गए पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ''इसका और अभिषेक का अफेयर चल रहा है, क्या ये सच है'', तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा है, ''निम्रत और अभिषेक बच्चन का अफेयर चल रहा है क्या?''। रेडिट पर एक यूजर ने 'डर्टी बॉलीवुड गॉसिप' के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ''मिस वर्ल्ड से चीटिंग? भाई अब कोई भरोसा नहीं बचा है।'




अभिषेक-निम्रत कर चुके हैं साथ में काम

अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर एक साथ साल 2022 में आई फिल्म 'दसवीं' में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में निम्रत कौर ने अभिषेक बच्चन की बीवी का रोल निभाया था। इस फिल्म के बाद से दोनों के अफेयर से जुड़ी अफवाहों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया था। बता दें कि सोशल मीडिया यूजर्स भले ही अभिषेक-ऐश्वर्या को लेकर निम्रत कौर को ट्रोल कर रहे हों, लेकिन बच्चन फैमिली और ऐश्वर्या राय की तरफ से इस पर कभी भी कुछ भी नहीं बोला गया है।

यह भी पढ़े -आराध्या से जुड़े सवाल पर ऐश्वर्या राय ने पैपराजी को दिया करारा जबाव कहा- वो मेरी बेटी है, हमेशा साथ रहेगी, वीडियो वायरल

2007 में की थी शादी

बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। इस कपल ने साल 2011 में अपनी बेटी आराध्या का वेलकम किया था। फैंस सेलेब्स के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं लेकिन हम इस बात की पुष्टि नही करते हैं।

यह भी पढ़े -नव्या नंदा ने आलिया के पेरिस फैशन वीक लुक की तारीफ की, मामी ऐश्वर्या राय को किया इग्नोर, फैंस कर रहे सोशल माडिया पर ट्रोल

Tags:    

Similar News