उत्तरप्रदेश उपचुनाव 2024: सपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, अखिलेश से शिवपाल यादव तक करेंगे कैंडिडेट्स का प्रचार, जेल में बंद आजम खान को भी मौका

  • उत्तरप्रदेश में 13 नवंबर को उपचुनाव
  • सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
  • लिस्ट में पार्टी के दिग्गज नेता को दिया मौका

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-26 08:25 GMT

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तरप्रदेश में 9 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसके लिए लगभग सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों से स्टार प्रचारकों के नाम की घोषणा कर रही हैं। इस क्रम में समाजवादी पार्टी ने शनिवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में सपा ने कई दिग्गजों के नाम शामिल किए हैं। इनमें से जेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के नाम को स्टार प्रचारक की सूची में जोड़ा गया है। इसके अलावा पार्टी ने सपा चीफ अखिलेश यादव, सपा सांसद रामगोपाल यादव, सपा नेता शिवपाल यादव और सपा सांसद डिंपल यादव का नाम को भी शामिल किया है।

सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट 

सपा के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की शुरुआत सबसे पहले अखिलेश यादव के नाम से की गई है। लिस्ट में प्रो. रामगोपाल यादव, पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान, सपा सांसद डिंपल यादव, सपा सांसद जया बच्चन, सपा नेता शिवपाल सिंह यादव और रामजी लाल सुमन का नाम है। इसके बाद श्याम लाल पाल, बाबू सिंह कुशवाहा, लालजी वर्मा, हरेंद्र मलिक, अवधेश प्रसाद, नरेश उत्तम पटेल, इंद्रजीत सरोज, माता प्रसाद पांडेय, विशम्भर प्रसाद निषाद, राम अचल राजभर, ओम प्रकाश सिंह, कमाल अख्तर, शाहिद मंजूर, रामगोविंद चौधरी और लालबिहारी यादव के नाम आता है। फिर जावेद अली खान, राजाराम पाल, महबूब अली, जियाउर्रहमान बर्क, देवेश शाक्य, रामआसरे विश्वकर्मा, रमेश प्रजापति, किरनपाल कश्यप, राम औतार सैनी और रेखा वर्मा का नाम शामिल किया गया है। आखिरी में त्रिभुवन दत्त, अतुल प्रधान, मिठाईलाल भारती, आबिद रजा, संजय कविता, राजपाल कश्यप, मो. शकील अहमद कश्यप और जुगुल किशोर बाल्मीकि का नाम है।

यूपी की 9 सीटों पर13 नवंबर को होंगे उपचुनाव

यूपी की 9 सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को होने जा रहे हैं। उपचुनाव के लिए भाजपा, सपा और बसपा समेत कई दलों ने अपने कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया है। बता दें, राज्य की गाजियाबाद सदर, मीरापुर, फूलपुर, मझवां, करहल, कुंदरकी, खैर, कटेहरी और सीसामऊ सीट पर उपचुनाव कराएं जाएंगे।  

Tags:    

Similar News