रफ्तार का कहर: हादसे में दोपहिया सवार की मृत्यु, एक गंभीर

  • दोपहिया सवार की मौत
  • दूसरे की हालत गंभीर

Bhaskar Hindi
Update: 2023-12-06 12:54 GMT

डिजिटल डेस्क, वर्धा. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर में दोपहिया सवार एक की मृत्यु हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हुआ। उक्त घटना देवली पुलिस थाना हद में 4 नवंबर को हुई। मृतक की शिनाख्त सालोड़ निवासी प्रमोद बबन नैताम (24) के तौर पर हुई है। वहीं सागर देविदास काजरे गंभीर रूप से घायल है। इस प्रकरण में देवली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार 4 दिसंबर की दोपहर में सालोड निवासी प्रमोद बबन नैताम व सागर देविदास काजरे एमएच 32 एएफ 3862 क्रमांक की दोपहिया से देवली से वर्धा की ओर आ रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन चालक ने उनकी दोपहिया को टक्कर मारी। इस हादसे में प्रमोद नैताम की जगह पर ही मौत हो गई।

वहीं सागर काजरे गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही देवली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया। इस प्रकरण में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 338, 304 अ भादंवि 184 के तहत मामला दर्ज किया। आगे की जांच देवली पुलिस कर रही हैं।


Tags:    

Similar News