Wardha News: 48 घंटे के भीतर हटाए जाएंगे पोस्टर्स और होर्डिंग्स, जिलाधिकारी नेे दी जानकारी

  • 21 चेक पोस्ट और स्थिर निगरानी पथक रहेंगे तैनात
  • 3046 बैलेट यूनिट, 1704 कंट्रोल यूनिट और 1939 वीवीपैड

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-16 12:43 GMT

Wardha News :  विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सभी राजनीति पार्टी तथा सभी शासकीय विभाग प्रमुखों को सूचना दी गई है। आदर्श आचार संहिता के लिए नोड़ल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। इसमें सभी शासकीय कार्यालय व कैम्पस तथा कार्यालय के इमारतों की दीवार पर किया गया लेखन, पोस्टर्स, पेपर्स, कटआउट, होर्डिंग्स, बैनर्स, झंडे 24 घंटे में हटाए जाएंगे। इसके अलावा शासकीय व सार्वजनिक जगह पर लगाए गए बैनर्स, होर्डिंग्स 48 घंटे में हटाए जाएगा। निजी संपत्ति पर सभी अनाधिकृत राजनीतिक विज्ञापन 72 घंटे के भीतर, चुनाव घोषित होने के बाद 24 घंटे के भीतर राजनीतिक पार्टी, उम्मीदवार व अन्य चुनाव प्रचार, प्रसार अथवा चुनाव कामकाज के लिए शासकीय वाहनों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। शासकीय संकेतस्थल से राजनीति कार्यकर्ताओं के फोटो हटाने की सूचना दी गई है। यह जानकारी जिला चुनाव अधिकारी तथा जिलाधिकारी राहुल कर्डिले ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित पत्र-परिषद में दी।

21 चेक पोस्ट और स्थिर निगरानी पथक रहेंगे तैनात

जिलाधिकारी ने बतायाा कि चुनाव खर्च देखरेख व आदर्श आचार संहिता के अमल के लिए उड़न दस्ता, वीडियो टीम, शराब, नकद प्रतिबंधित दवाई की जांच, राज्य उत्पादन शुल्क विभाग अंतर्गत अवैध दवाई, नशीले पदार्थो के यातायात संदर्भ में उड़न दस्ता तत्काल कार्यालय किया गया है। जिससे जिले के 4 विधानसभा क्षेत्र मिलकर कुल 21 चेक पोस्ट व इन नाकों पर स्थिर निगरानी पथक नियुक्त किए गए हंै। कर्डिले ने बताया कि भारत चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषना करते ही समूचे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू की गई है। जिले की चार विधानसभा सीट के लिए 22 अक्टूबर से चुनाव प्रक्रिया आरंभ होगी। 20 नवंबर को मतदान तथा 23 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

कर्डिले ने बताया कि जिले में चार विधानसभा के लिए चुनाव लिए जा रहे हैं। चुनाव की अधिसूचना मंगलवार, 22 अक्टूबर को जारी की जाएगी। तब से इच्छुक उम्मीदवार नामांकन पत्र भर सकेंगे। मंगलवार को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि होगी। बुधवार 30 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की छंटनी की जाएगी। सोमवार 4 नवम्बर को उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे। 20 नवंबर को मतदान तथा 23 नवंबर को मतगणना होगी। 25 नवंबर तक चुनाव की आचार संहिता लागू रहेगी।

जिले में कुल 1342 मतदान केंद्र

जिले में कुल 1342 मतदान केन्द्र हैं। जिसमें आर्वी में 310, देवली में 335, हिंगणघाट में 351, वर्धा में 346 मतदान केन्द्र शामिल हैं। मतदान केन्द्र में आवश्यक सभी सुविधा प्रशासन उपलब्ध कराएगा। इसमें पेयजल, शेड, शौचालय, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प, व्हीलचेयर आदि की सुविधाएं शामिल हैं। इलेक्ट्राॅनिक्स मतदान यंत्र की प्रथम स्तरीय जांच राजनीति पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूर्ण हुई है। विधानसभा चुनाव के चलते बूथ लेवल मैनेजमेंट प्लान, कम्युनिकेशन प्लाट तथा रूट प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए सेक्टर ऑफिसर, माइक्रो ऑब्जर्वर, विभिन्न नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। भारत चुनाव आयोग की सूचना के तहत कुल मतदान केंद्र में से 50 फीसदी मतदान केन्द्र पर वेब कास्टिंग विभाग क्रियान्वित किया जाएगा। मतदाताओं में ईवीएम के प्रति जनजागरण करने विधानसभा निहाय एवीएम डेमोस्ट्रेशन सेंटर की स्थापना की गई है। मोबाइल वैन द्वारा 936 मतदान केंद्रों पर प्रत्यक्ष जाकर जनजागरण किया गया है। इसमें 15 हजार 562 मतदाताओ ने हिस्सा लिया है। जिले के मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान कर मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान इस अवसर पर जिलाधिकारी राहुल कर्डिले ने किया। पत्र-परिषद में जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, उपजिलाधिकारी अनिल गावित उपस्थित थे।

जिले में बढ़े 21 हजार मतदाता

जिले में मतदाताओं की संख्या 10 लाख 91 हजार थी। इसमें गत लोकसभा चुनाव में मतदान से वंचित रहे मतदाताओं की शिकायतों का निवारण कर उन्हें शामिल किया गया है। इसके अलावा नए वोटर कुल 21 हजार बढ़ने से जिले में कुल 11 लाख 28 हजार 392 मतदाता विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे। इसमें 5 लाख 69 हजार 598 पुरुष, 5 लाख 58 हजार 781 महिला व थर्ड जेंटर 13 मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा पीडब्ल्यू वोटर 8 हजार 861, 80 प्लस वोटर 35 जार 51 तथा सर्वीस वोटर 879 हैं।

विधानसभा वार मतदाता

जिले के आर्वी विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 33 हजार 283 पुरुष, 1 लाख 31 हजार 229 महिला, अन्य दो कुल 2 लाख 64 हजार 514 मतदाता, देवली विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 38 हजार 155 पुरुष, 1 लाख 35 हजार 522 मतदाता कुल 2 लाख 73 हजार 677 मतदाता, हिंगणघाट विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 51 हजार 274 पुरुष, 1 लाख 45 हजार 517 महिला कुल 2 लाख 96 हजार 791 मतदाता, वर्धा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 46 हजार 886 पुरुष, 1 लाख 46 हजार 513 महिला, अन्य 11 कुल 2 लाख 93 हजार 410 मतदाता शामिल हैं।

3046 बैलेट यूनिट, 1704 कंट्रोल यूनिट और 1939 वीवीपैड

चारों विधानसभा लिए इवीएम व वीवीपैड उपलब्ध किए गए हैं। इसमें बैलेट यूनिट 3046, कंट्रोल यूनिट 68 व वीवीपैड 1 हजार 839 वीवीपैड शामिल हैं। इन ईवीएम को जिला महाराष्ट्र वखार महामंडल के गोदाम क्रमांक 6 में अभिरक्षा कक्ष में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है। कानून व सुव्यस्था बनाए रखने के लिए नोडल ऑफिसर फॉर लॉ एंड ऑर्डर की नियुक्ति की गई है।

Tags:    

Similar News