हादसा: चुनाव परिणाम जानने के बाद गांव लौट रहे दो लोगों की दुर्घटना में मृत्यु, तीन घायल

  • गांव लौट रहे दो लोगों की मौत
  • दुर्घटना में गई जानें
  • आष्टी-मोर्शी मार्ग पर होले नर्सरी परिसर में हुआ हादसा

Bhaskar Hindi
Update: 2023-11-07 12:28 GMT

डिजिटल डेस्क, आष्टी शहीद. तहसील के ग्रापं के चुनाव परिणाम सुनने के बाद गांव वापस लौटते समय सोमवार दोपहर आष्टी-मोर्शी रोड पर होले नर्सरी के सामने दोपहिया को पीछे से आ रही दोपहिया ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई तथा तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए। मृतकों में जोलवाड़ी निवासी रामहरि उंबरकर (60) व छोटी आर्वी निवासी हबीब शाह (55) शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार आष्टी से छोटी आर्वी गांव की ओर जाने के लिए कैलास भुसकड़े (45) अपनी एमएच 32 एयू 7105 क्रमांक की दोपहिया से निकले थे। आईटीआई के पास आने पर उन्हें हबीब शाह अब्दुल शाह ने हाथ देकर रुकाया तथा तीनों दोपहिया पर बैठकर छोटी आर्वी की ओर निकले। होले नर्सरी के पास पीछे से आ रही दोपहिया ने उनकी दोपहिया को टक्कर मारी।

जिसमें दूसरी दोपहिया पर सवार रामहरि उंबरकर (60) तथा आगे की दोपहिया पर बैठे हबीब शाह अब्दुल शाह (55) गंभीर रूप से घायल हुए। इस हादसे में रामहरि उंबरकर की एमएच 32 एवी 3209 क्रमांक की दोपहिया चकनाचूर हो गई तथा कैलास भुसकड़े (45), जोलवाड़ी निवासी सूर्यभान रामाजी टेकाम (54) व उत्तम जानराव नेहारे मामूली रूप से घायल हुए। सभी घायलों पर आष्टी के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया। रामहरि उंबरकर व हबीब शाह की हालत गंभीर होने से नागपुर रेफर किया गया। उपचार के लिए ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। घायलों पर आष्टी ग्रामीण अस्पताल के डाॅ. मेश्राम, अहफाज ने उपचार किया। घायलों को अस्पताल ले जाने प्रितम गायकी ने मेहनत ली।

पांचों लोग चुनाव का परिणाम सुनने पहुंचे थे आष्टी : आष्टी तहसील के जोलवाड़ी व छोटी आर्वी ग्रापं का चुनाव होने से मृतकों सहित पांचों लोग चुनाव का परिणाम सुनने के लिए आष्टी तहसील कार्यालय पहुंचे थे। इसमें रामहरि उंबरकर के साथ सूर्यभान रामाजी टेका व उत्तम जानराव नेहारे एक दोपहिया पर तथा कैलास भुसकड़े व हबबी शाह अब्दुल शाह एक दोपहिया पर बैठकर अपने-अपने गांव जाने के लिए वापस निकले। इस दौरान कैलास भुसकड़े की दोपहिया को रामहरि उंबरकर की दोपहिया ने पीछे से टक्कर मारी। जिसमें दो दोपहिया पर सवार दो की मौत हो गई तथा तीन घायल हुए।


Tags:    

Similar News