भीषण गर्मी: मौसम के दो रंग - एक तरफ आसमान से बरस रही आग, दूसरी तरफ आंधी ने किया हाल-बेहाल

  • उमस से जनजीवन प्रभावित
  • आसमान से बरस रही आग

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-29 12:23 GMT

डिजिटल डेस्क, वर्धा/यवतमाल. नवतपा का हर एक दिन वर्धा और यवतमाल वासियों के लिए भारी साबित होता जा रहा है। सूरज के आग उगलने से तापमान बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जहां वर्धा का तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं यवतमाल का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनोंदिन बढ़ते तापमान से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नौतपा के इन दिनों में सुबह से ही लगनेवाले लू के थपेड़ों से लोग परेशान है। दिनभर भीषण गर्मी के साथ रात में भी उमस कायम रहती है। इससे दिन के साथ-साथ रात में भी कूलर, फैन काम नहीं कर रहे हैं। तेज धूप के चलते सड़कों पर 12 बजे के बाद ही सन्नाटा छा जाता है। गत तीन दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इस दौरान बीच-बीच में बादल छाये रहने से उमस काफी बढ़ गई है। फलस्वरूप लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। लोग धूप से बचने के लिए बाहर निकलना टाल रहे हैं। शाम के 5 बजने के बाद भी लू के थपेड़े महसूस होते है। सूरज के आग उगलने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। आगामी दिनों में अधिक तापमान बढ़ने की संभावना है।

रेलवे स्टेशन परिसर में मिले दो लोगों के शव

उधर वर्धा जिले के वर्धा व चितोड़ा परिसर में दो अज्ञात व्यक्तियों के शव मिलने से हड़कम्प मच गया। दोनों प्रकरण में लोहमार्ग पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। जानकारी के अनुसार 27 मई को दोपहर के समय वर्धा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर टेबल नंबर 15 के पास एक व्यक्ति मृत पाया गया। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है। सिर पर बाल नहीं है। शरीर में ग्रे रंग की शर्ट पहने हुए व्यक्ति के हाथ पर त्रिशूल बना हुआ है। दूसरी घटना रेलवे स्टेशन चितोड़ा यार्ड में हुई। जहां 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति बेहोश पाया गया। उसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल ले जाया गया, परंतु वैद्यकीय अधिकारियों ने उसे मृत घोषित किया। व्यक्ति की उम्र लगभग 45 वर्ष है। हाइट 5 फीट 6 इंच है। रंग सांवला तथा फ्रेंच दाढ़ी , शर्ट व नीले रंग की जीन्स पहने हुए है। इन दोनों के बारे में किसी को जानकारी होने पर संपर्क करने का आह्वान लोहमार्ग पुलिस ने किया है।

Tags:    

Similar News