आदिवासी समन्वय कृति समिति ने निकाला आक्रोश मोर्चा

  • सड़क पर उतरी आदिवासी समन्वय कृति समिति
  • निकाला आक्रोश मोर्चा

Bhaskar Hindi
Update: 2023-08-02 13:47 GMT

डिजिटल डेस्क, वर्धा. पूरे देश को शर्मसार करनेवाली मणिपुर की घटना का निषेध और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग काे लेकर मंगलवार को आदिवासी समन्वय कृति समिति की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय पर आक्रोश मोर्चा निकाला गया। इस मोर्चा में सैकड़ों की संख्या में नागरिक शामिल हुए।मोर्चा की शुरुआत लोक महाविद्यालय समीप पुराने आरटीओ कार्यालय से सुबह 11 बजे की गई। मोर्चा आर्वी नाका, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, निर्मल बेकरी चौक, इतवारा चौक, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर प्रतिमा परिसर से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचा। जहां इस घटना की निंदा करते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। इसके पश्चात मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी राहुल कर्डिले को सौंपा गया। इस मोर्चा में आदिवासी ट्रायबल फोरम नागपुर/वर्धा जिला, अ.भा. आदिवासी विकास परिषद, ऑल इंडिया आदिवासी एम्लॉइज फेडरेशन, बिरसा क्रांति दल, क्रांतिवीर श्यामदादा आदिम कोलाम परिवर्तन संगठन, हलबा हलबी आदिवासी महासंघ, आदिवासी कृति समिति, पीपल्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, बिरसा ब्रिगेड, आदिवासी बिरसा मुंडा अधिकार शिक्षा समिति, आदिवासी कांग्रेस, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, पिछड़ावर्गीय शिवसेना संगठन, राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी, आदिवासी जनकल्याण बहु. संस्था, शहीद अशोक गेडाम स्मारक समिति देवली, आदिवासी महिला बचत समूह और क्रांतिसूर्य बहु. महिला समिति के पदाधिकारी, महिला, पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Tags:    

Similar News