वर्धा: कल से तीन दिवसीय महासंस्कृति महोत्सव, कैलाश खेर बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू

  • मशहूर गायक कैलाश खेर बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू
  • सांस्कृतिक कार्य संचालनालय व जिला प्रशासन का आयोजन

Bhaskar Hindi
Update: 2024-02-08 14:43 GMT

डिजिटल डेस्क, वर्धा. महाराष्ट्र को कला व संस्कृति की विरासत मिली है। परंपरा, उत्सव, त्यौहार व महोत्सव के माध्यम से महाराष्ट्र सामाजिक, वैचारिक व सांस्कृतिक दृष्टिकोण से मजबूत हुआ है। सांस्कृतिक निर्मिति में लोककला, कृषि संस्कृति, फिल्म, नाटक, शास्त्रीय संगीत, आदिवासी संस्कृति का महत्वपूर्ण योगदान है। जिसके तहत समूचे राज्य महाराष्ट्र शासन के सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा महासंस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस तर्ज पर सांस्कृतिक कार्य संचालनालय व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय महासंस्कृति महोत्सव का आयोजन लोक महाविद्यालय मैदान पर 9 से 11 फरवरी के दौरान किया गया है। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक कैलास खैर भी उपस्थित रहेंगे।

9 फरवरी की शाम 5 बजे ढोल ताशा पथक, मल्लखांब, दांडपट्टा प्रात्याक्षित से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। तत्पश्चात महाराष्ट्र की लोक परंपरा, गीत, लावणी, गोंधल, पोवाड़ा आदि कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री तथा जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार के हाथों होगा। अतिथि के रूप में सांसद रामदास तड़स, विधायक रामदास आंबटकर, विधायक अभिजीत वंजारी, विधायक सुधाकर अड़बाले, विधायक रणजीत कांबले, विधायक दादाराव केचे, विधायक समीर कुणावार, विधायक डा पंकज भोयर उपस्थित रहेंगे।

10 फरवरी को शाम 5 बजे महाराष्ट्र की लोकधारा कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें स्थानीय 100 कलाकारों का नृत्य, नाट्य, गायन अविष्कार होगा। 11 फरवरी की शाम 5 बजे प्रसिद्ध गायक कैलास खेर के गीतों का कार्यक्रम आयोजित है। इस कार्यक्रम में नागरिकों को शामिल होने का आह्वान सांस्कृतिक कार्य संचालनालय, मुंबई के संचालक विभीषण चवरे, जिलाधिकारी राहुल कर्डिले व नगर परिषद मुख्याधिकारी राजेश भगत ने किया हैं। 

Tags:    

Similar News