प्रोत्साहन: 11 एकड़ में हुई स्ट्रॉबेरी, कलेक्टर देखने पहुंचे

  • किसानों को किया प्रोत्साहित
  • कलेक्टर देखने पहुंचे
  • 11 एकड़ में हुई स्ट्रॉबेरी

Bhaskar Hindi
Update: 2023-11-28 14:13 GMT

डिजिटल डेस्क, वर्धा. स्ट्रॉबेरी यह अधिक आमदनी वाला फल है। इस फल की मांग हमेशा बनी रहती है। जिले के किसानों को प्रोत्साहन देकर इस फसल का रकबा बढ़ाने की सूचना जिलाधिकारी राहुल कर्डिले ने दिए थे। इस फसल की तकनीक किसानों को अवगत होने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए गए थे।अब इस प्रयास को सफलता मिलकर जिले में पहली बार 11 एकड़ क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी का उत्पादन लिया जा रहा है। हिंगणघाट तहसील के कात्री गांव निवासी किसान महेश पाटील की स्ट्रॉबेरी ग्राहकों के लिए बाजार में उपलब्ध भी हुई है।

स्ट्रॉबेरी जैसे फसल से आएगा बदलाव

राहुल कर्डिले, जिलाधिकारी के मुताबिक किसानों ने पारंपारिक फसल के साथ नावीण्यपूर्ण फसल की ओर भी मुडे, ऐसा प्रयास किया जा रहा है। स्ट्रॉबेरी अधिक आमदनी देने वाली अच्छी फसल है। किसान इस स्ट्रॉबेरी के खेती की ओर मुडे़ इस के लिए गत वर्षभर में लगातार प्रयास किए। किसानों को प्रशिक्षण देकर नावीण्यपूर्ण योजना से प्रोत्साहन का प्रावधान किया। अब इसे सफलता मिल रही है। इस वर्ष 11 एकड़ क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी की बुआई की गयी। भविष्य में यह क्षेत्र अधिक बढ़ेगा। किसानों ने भी इस खेती करने के लिए सामने आना चाहिए। प्रशासन की ओर से आवश्यक सहकार्य उपलब्ध करवाया जाएगा

5 एकड़ स्ट्राबेेरी से 60 लाख की आमदनी

महेश पाटील, किसान के मुताबिक हिंगणघाट तहसील के कात्री गांव निवासी महेश पाटील ने गत वर्ष पहली बार एक एकड़ क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी की बुआई की थी। बुआई की तकनीक व बाजार की अपर्याप्त जानकारी होने पर भी उन्हे 3 लाख 80 हजार की आमदनी हुई। जिलाधिकारी ने भेंट देने के बाद बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध करवाया। इस वर्ष 5 एकड़ क्षेत्र में बुआई की। गत 15 दिनों से फसल की कटाई की जा रही है। पांच एकड़ में साधारणत: 60 से 70 लाख रुपए की आमदनी मिलने की गारंटी है।


Tags:    

Similar News