कमाई: दिवाली के दौरान रापनि को हुई 3.15 करोड़ की आमदनी

  • अतिरिक्त फेरियों से 8.97 लाख किमी की यात्रा
  • रापनि को हुई 3.15 करोड़ की आमदनी
  • दिवाली के दौरान कमाई

Bhaskar Hindi
Update: 2023-11-23 13:26 GMT

डिजिटल डेस्क, वर्धा. यात्रियों की सेवा में अग्रसर रहे महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम के वर्धा विभाग ने दिवाली के त्यौहार के उपलक्ष्य में यात्रियों की असुविधा को टालने के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की थी। इसे यात्रियों से अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हुआ। इस दौरान निगम को 3 करोड़ 15 लाख रुपए की आमदनी हुई। दिवाली के उपलक्ष्य में 10 से 21 नवंबर के अवधि में वर्धा से पुणे, नांदेड, छत्रपति संभाजीनगर में आगवागमन करने वाले यात्री तथा अन्य जिलों, तहसीलों व ग्रामीण भागों में यात्रियों के सुरक्षित परिवहन के लिए अतिरिक्त बस फेरियों का नियोजन किया गया था। इस अवधि में इन अतिरिक्त फेरियों द्वारा 8 लाख 97 हजार 232 किलोमीटर वाहन चलाकर करीब 3 करोड़ 15 लाख 6 हजार इतनी आमदनी प्राप्त की।

इस के अलावा महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम की ओर से दिए जाने वाले सुविधाओं में महिला सम्मान योजना अंतर्गत 50 फीसदी सुविधा में 5 लाख 30 हजार 721 महिलाओं ने यात्रा की। इस से 4 करोड़ 33 लाख 9 हजार, अमृत ज्येष्ठ नागरिक 100 फीसदी सुविधा योजना अंतर्गत 1 लाख 54 हजार 320 ज्येष्ठ नागरिकों ने यात्रा की। इस से 72 लाख 15 हजार व ज्येष्ठ नागरिक 50 फीसदी सुविधा योजना अंतर्गत 69 हजार 372 ज्येष्ठ नागरिकों ने यात्रा कर इस के माध्यम से 18 लाख 64 हजार की आमदनी प्राप्त हुई। दिवाली के दौरान यात्रियों ने रापनि की सेवा काे प्राथिमकता दी, इस के लिए विभाग नियंत्रक ने यात्रियों का आभार माना है। 

Tags:    

Similar News