सहमे हुए हैं लोग: वर्धा के पास जंगल से सटी खुली जगह पर चर रहे मवेशियों के झुंड पर बाघ ने किया हमला

वर्धा के पास जंगल से सटी खुली जगह पर चर रहे मवेशियों के झुंड पर बाघ ने किया हमला
  • लगातार तीन बार हुआ हमला
  • थार परिसर के नागरिक दहशत में
  • तीन मवेशी हुए गंभीर रूप से घायल

डिजिटल डेस्क, आष्टी (शहीद) वर्धा। तहसील के थार मार्ग के जंगल में गाय व भैंसों को चराने के लिए लेकर जाने पर उनके झुंड पर बाघ ने हमला बोल दिया। उसके बाद लगातार बाघ ने दो बार मवेशियों के झुंड पर हमला किया। चरवाहे की चीख-पुकार से अन्य नागरिक आने से तीनों गाय बच गईं, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाघ ने तीन बार हमला करने से नागरिक दहशत में आ गए हैं। वहीं किसान, मजदूर व चरवाहे खेत में जाने से कतरा रहे हैं।

तहसील के थार निवासी संजय बहिरट,अमोल हिरणवाडे व देवराव कामडी के पास गाय व भैंसे हंै। इन पशुआें को चराने के लिए थार-आष्टी मार्ग के जंगल ले जाया जाता है। रोज की तरह गाय व भैसों का झुंड परिसर के जंगल में चरने गया था। इस समय छिपकर बैठे बाघ ने अचानक एक गाय पर हमला किया। उसके बाद लगातार दो गायों पर हमला किया। मवेशियों का शोर सुनकर चरवाहा व अन्य नागरिकों ने परिसर की ओर दौड़ लगाई तो बाघ जंगल में भाग निकला। इस हमले में तीन गाय गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की जानकारी मवेशियों के मालिक संजय बहिरट, अमोल हिरणवाडे व देवराव कामडी को दी गई। इसके पश्चात वन विभाग के वनपाल चौधरी को सूचना की गई। उन्होंने तत्काल मौके पर पहंुचकर पंचनामा किया। घायल हुई गायों को वाहन में डालकर घर लाया गया। सरकारी पशु चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं। गंभीर रूप से घायल एक गाय गंभीर है। पशुपालक संजय बहिरट, अमोल हिरणवाडे व देवराव कामडी को सरकार की ओर से सहायता देने की मांग की जा रही है।

मामूली विवाद में दो लोगों को पीटा : देवली में मामूली कारण को लेकर हुए विवाद में दो व्यक्तियों ने मिलकर दो लोगों की पिटाई कर दी । यह घटना 18 अगस्त को देवली के आंबेडकर नगर में हुई। कैलाश लोखंडे (49) उनके मकान के सामने मित्र के साथ बातचीत कर रहे थे। इस समय उनका मारोती बावणे के साथ किसी कारण को लेकर विवाद हुआ। इसी में कैलाश लोखंडे को मारोती बावणे ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसका मित्र प्रेमदास बर्वे बीच बचाव करने के लिए आया तो उसे राम बावणे व मारोती बावणे ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस प्रकरण में देवली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Created On :   20 Aug 2024 9:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story